×

उत्तर भारत से ज्यादा दक्षिण भारत के राजनेता गए हैं जेल, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

कलमाडी नौ महीने दिल्ली की तिहाड़ जेल में रहे। इसी तरह हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला भी दिल्ली की तिहाड़ जेल में 10 साल की सजा काट रहे हैं। उन्हें शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में दोषी करार दिया गया है।

Manali Rastogi
Published on: 23 Aug 2019 7:52 AM GMT
उत्तर भारत से ज्यादा दक्षिण भारत के राजनेता गए हैं जेल, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
X

श्रीधर अग्निहोत्री श्रीधर अग्निहोत्री

देश की राजनीति में ऐसे कई राजनेता हुए है जिन्हे किसी न किसी आरोप में जेल की हवा खानी पडी है। फिर चाहे वह लालू प्रसार यादव हो अथवा जयललिता क्यों न हो पर इन राजनेताओं की गिरफ्तारियों की खास बात यह रही कि उत्तर भारत की राजनीति से ज्यादा इसमें दक्षिण भारत के बडे नेता ज्यादा शामिल रहे हे।

यह भी पढ़ें:चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, 3 दिन रहेंगे CBI हिरासत में

देश की राजनीति में इन दिनों पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम को केंद्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार रात को गिरफ्तार किया कर लिया। सीबीआइ अदालत ने बेल की अर्जी को नामंजूर करते हुए पी. चिदंबरम को पांच दिन की सीबीआइ हिरासत में भेज दिया।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान देख नहीं पाएगा ये! अब अभिनंदन दिखेंगे फिल्मी पर्दे पर

खास बात यह कि केन्द्रीय गृहमंत्री रहते हुए चिदम्बरम ने इसी सीबीआई मुख्यालय का उद्घाटन किया था। जहां उनको गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। इसी तरह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी उसी जेल में रहे जिसका उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए उद्घाटन किया था।

अकेले राजनेता नहीं चिदंबरम

चिदंबरम अकेले ऐसे राजनेता नहीं हैं, जिनको इस प्रकार से गिरफ्तार किया गया है। इसके पहले और भी कितने नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री जेल की हवा खा चुके है। दक्षिण की राजनीति के एक और शिखर पुरूष पूर्व दूरसंचार मंत्री और द्रमुक नेता ए राजा चर्चित 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में 15 महीने दिल्ली की तिहाड़ जेल में काटने के बाद जमानत पर जेल से बाहर आएं।

यह भी पढ़ें: Happy Janmashtami: अगर नहीं बना पा रहे 56 भोग तो श्रद्धापूर्वक करें ये काम

विशेष अदालत ने 2017 में उन्हें दोष मुक्त कर दिया था। इसी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करूणानिधि की बेटी कनिमोझी भी छह महीने जेल में रहीं। बाद में अदालत ने उन्हें 2017 में बरी कर दिया गया।

जयललिता भी हुई थीं गिरफ्तार

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री स्व जयललिता को 1996 में में एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप लगा था था कि उन्होंने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहते 66.65 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की,। इस मामले में जयललिता और उनकी करीबी शशिकला समेत तीन लोगों को सितंबर 2014 में चार साल की जेल और 100 करोड़ रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई। वह 21 दिन बेंगलोर केन्द्रीय कारागार में रही।

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन सेक्स रैकेट: पोल खुली तो सामने आया पूरा कारनामा

दक्षिण भारत के ही एक और नेता भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बंगारु लक्ष्मण को दिल्ली की एक अदालत ने फर्जी हथियार सौदा मामले में एक लाख रुपये की घूस लेने के लिये चार साल कैद की सजा सुनाई थी। इसी तरह भाजपा के एक और नेता और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को भी जमीन की अनियमितताओं के एक मामले में अक्टूबर 2011 में गिरफ्तार कर 25 दिन के लिए जेल भेजा जा चुका है।

लालू प्रसाद यादव का घोटालों से पुराना नाता

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद 900 करोड़ों रुपये से अधिक के चारा घोटाले में जेल में बंद हैं। अदालत ने कहा था कि उन्हें मिली 14 वर्ष की सजा के मुकाबले 24 महीने कुछ नहीं है। भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रमंडल खेल 2010 के अध्यक्ष को कलमाडी को भी राष्ट्रमंडल खेल घोटाले के मामले में 2011 में सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: मंदिर में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी पर मची भगदड़, कईयों ने गंवाई जान

कलमाडी नौ महीने दिल्ली की तिहाड़ जेल में रहे। इसी तरह हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला भी दिल्ली की तिहाड़ जेल में 10 साल की सजा काट रहे हैं। उन्हें शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में दोषी करार दिया गया है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story