×

पायलट खिलाएंगे कमल! पहले भी बड़े कांग्रेसी नेता पार्टी छोड़ BJP में हो चुके हैं शामिल

उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट खुलकर बगावत पर उतर आये हैं। उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कांग्रेस आलाकमान से बात करने के लिए दिल्ली पहुंचे।

Shreya
Published on: 13 July 2020 8:37 AM GMT
पायलट खिलाएंगे कमल! पहले भी बड़े कांग्रेसी नेता पार्टी छोड़ BJP में हो चुके हैं शामिल
X

नई दिल्ली: राजस्थान की गहलोत सरकार में सत्ता का संग्राम छिड़ चुका है। है। उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट खुलकर बगावत पर उतर आये हैं। उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कांग्रेस आलाकमान से बात करने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। उनके साथ दिल्ली में 12 विधायकों के होने की भी जानकारी है। पायलट के दिल्ली पहुंचने के साथ ही ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि सचिन कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। जिससे राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है।

यह भी पढ़ें: बिना मास्क रोकने पर गुस्साः महिला बनी विकास दूबे, बोली आप जैसों को ही मारता था

सचिन पायलट कांग्रेस छोड़ BJP में होंगे शामिल

कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेता और राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। साथ ही पायलट ने ये दावा भी किया है कि उनके पास 30 कांग्रेस विधायकों का समर्थन है। अगर पायलट का ये दावा सही है तो राजस्थान में कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ जाएगी। हांलाकि पार्टी की तरफ से इस दावे को खारिज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान का बवंडरः इसके केंद्र में केंद्र की ये खुफिया एजेंसी, दी है ऐसी रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में भी इस तरह बदली थी सरकार

राजस्थान में भी सियासी समीकरण मध्य प्रदेश जैसा हो चला है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में मार्च महीने में ज्योतिरादित्य सिंधिया और 22 विधायकों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया, जिससे एमपी में कांग्रेस सरकार गिर गई। बता दें कि प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ के बीच मुख्यमंत्री की कुर्सी और दूसरे मामलों खींचतान के चलते सिंधिया ने पार्टी को छोड़ने का फैसला किया था। उन्होंने ये भी कहा था कि पार्टी में अब पहले जैसी बात नहीं रही। उस वक्त करीब 100 बड़े नेताओं और पदाधिकारियों ने भी कांग्रेस छोड़ी थी।

यह भी पढ़ें: कांप उठा बॉलीवुड: ऐसे विदा बोल कर गई ये दिग्गज अभिनेत्री, शोक की लहर

कई विधायकों ने छोड़ा कांग्रेस का दामन

इसके अलावा भी हाल ही में कई विधायकों ने पार्टी से बगावत की थी। कई विधायकों ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया था। रविवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बडामलहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इससे पहले प्रद्युम्न सिंह लोधी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था, जो कि रविवार को मंजूर किया गया था। जिसके बाद वो रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

यह भी पढ़ें: बाढ़ से मची तबाही: चपेट में आये सैकड़ों गांव, घर छोड़कर लोग पलायन को मजबूर

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story