×

लालू प्रसाद यादव ने CM पर साधा निशाना, कहा- 2020, हटाओ नीतीश

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। अभी राज्य में एनडीए की यानि बीजेपी और जेडीयू की गठबंधन वाली सरकार है और यहां की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) है।

Shreya
Published on: 4 Jan 2020 10:56 AM GMT
लालू प्रसाद यादव ने CM पर साधा निशाना, कहा- 2020, हटाओ नीतीश
X
लालू प्रसाद यादव ने CM नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- 2020, हटाओ नीतीश

पटना: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। अभी राज्य में एनडीए की यानि बीजेपी और जेडीयू की गठबंधन वाली सरकार है और यहां की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) है। विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एक नया नारा देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। इस नारे से उन्होंने ये बात स्पष्ट कर दी है कि वो 2020 के विधानसभा चुनाव में सक्रिय रहने वाले हैं।

लालू ने कहा 2020...

अपने अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले नेता लालू प्रसाद यादव ने चुनाव से पहले नया नारा दिया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर लिखा है कि, ‘दो हज़ार बीस, हटाओ नीतीश’।

यह भी पढ़ें: अभी-अभी पाकिस्तान ने सिखों पर लगाया ये बड़ा बैन, जानें पूरा मामला

जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने दिया जवाब

लालू यादव के इस नए नारे के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। अब जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने उनके इस नारे का जवाब दिया है। पार्टी की ओर से जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने नारे का जवाब देते हुए कहा कि, '2020 फिर से नीतीश'।

नीतीश कुमार ने बिहार को नई दिशा दी- जेडीयू नेता

अशोक चौधरी ने सवाल करते हुए पूछा कि आखिर क्यों हटाओ नितीश? क्या फिर से बिहार में जंगल राज चाहते हैं? जेडीयू नेता ने कहा कि बिहार लालू सरकार गर्त में चला गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को नई दिशा दी है।

यह भी पढ़ें: CAA के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे पूर्व IAS ऑफिसर कन्नन हिरासत में

के सी त्यागी ने कहा...

वहीं जेडीयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव के सी त्यागी ने भी लालू के ट्वीट का विरोध किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि, नीतीश कुमार परिवारवाद के विरोध में हैं। वह सदभावना लाना चाहते हैं। नीतीश कुमार जातिवादी राजनीति के विरोध में है। नीतीश कुमार कानून का राज कायम करना चाहते हैं।

कांग्रेस-आरजेडी एक साथ लड़ सकती है चुनाव

बिहार में आरजेडी और कांग्रेस का गठबंधन है और ऐसा माना जा रहा है कि अगला चुनाव भी दोनों पार्टियां एक साथ लड़ सकती हैं। ये संभावनाएं इसलिए भी अधिक हैं क्योंकि झारखंड में दोनों पार्टियों ने एक साथ चुनाव लड़ा था और परिणाम भी काफी अच्छे निकलकर आए। अब चुनाव से पहले ही दोनों पार्टियों ने जेडीयू पर निशाना साधना शुरु कर दिया है।

यह भी पढ़ें: अभी-अभी हुआ बड़ा हादसा, 5 की मौत, कई घायल, CM ने जताया दुख

Shreya

Shreya

Next Story