×

UP में बढ़ेगा ब्राह्मणों का सम्मान, सपा ने किया बड़ा फैसला

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों का सम्मान बढ़ाने के लिए भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाने का बड़ा फैसला किया है।

Shreya
Published on: 7 Aug 2020 10:03 AM GMT
UP में बढ़ेगा ब्राह्मणों का सम्मान, सपा ने किया बड़ा फैसला
X
SP Akhilesh Yadav

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों का सम्मान बढ़ाने के लिए भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाने का बड़ा फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, भगवान परशुराम की ये प्रतिमा यूपी की सबसे बड़ी और भव्य प्रतिमा होगी। इस प्रतिमा की ऊंचाई 108 फिट होगी, जो राजधानी लखनऊ में लगाई जाएगी। समाजवादी पार्टी की तरफ से इसके लिए काम भी शुरू कर दिया गया है। इस प्रतिमा का निर्माण परशुराम चेतना पीठ ट्रस्ट के तहत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: अब ऐसे कंट्रोल होगा पॉल्यूशन, लॉन्च हुई नई पॉलिसी

देश के बड़े मूर्तिकार से हो रही प्रतिमा बनाने के लिए बात

भगवान परशुराम की प्रतिमा के लिए समाजवादी पार्टी के नेता जयपुर पहुंच गए हैं। कहा जा रहा है कि परशुराम की प्रतिमा बनाने के लिए देश के बड़े मूर्तिकार राजकुमार से भी बात हो रही है। बता दें कि मूर्तिकार राजकुमार ने ही अर्जुन प्रजापति और अटल की मूर्ति बनाई है। इस प्रतिमा को बनवाने के लिए समाजवादी पार्टी चंदे से पैसे इकट्ठा करेगी। समाजवादी पार्टी का दावा है कि ये उत्तर प्रदेश में भगवान परशुराम की सबसे बड़ी और भव्य प्रतिमा होगी।

यह भी पढ़ें: चारों तरफ हाहाकार: तबाही तबाह कर रही लाखों जिंदगियां, आफत का है ये मंजर

lord-parshurama

क्या है सपा का इरादा?

सपा के इस कदम को UP की ब्राह्मण सियासत में मास्टर स्ट्रोक के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल, बीते कुछ समय से यूपी में ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर कई पार्टियों में रस्साकसी चल रही है। इस बीच सपा ने भी अपने दिग्गज ब्राहमण नेताओं को कमान सौंप दी है। अब देखना होगा कि क्या सपा का ये कदम उनको ब्राह्मण वोट दिलाने में कामयाबी दिला पाता है या नहीं।

यह भी पढ़ें: स्थगित होंगी NEET, JEE Main की परीक्षा! उठाया अहम कदम, रखी ये मांग

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story