×

महाराष्ट्र में हाहाकार: अब चपेट में आए ये नेता, अस्पताल में कराया गया भर्ती

महाराष्‍ट्र के उप मुख्‍यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। पवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

Shreya
Published on: 26 Oct 2020 7:17 AM GMT
महाराष्ट्र में हाहाकार: अब चपेट में आए ये नेता, अस्पताल में कराया गया भर्ती
X
महाराष्ट्र में हाहाकार: अब चपेट में आए ये नेता, अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली: देश में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण की चपेट में कई दिग्गज नेता आते जा रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि महाराष्‍ट्र के उप मुख्‍यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उप मुख्‍यमंत्री पवार को इलाज के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

उप मुख्‍यमंत्री अजित पवार ने दी यह जानकारी

सोमवार को महाराष्‍ट्र के उप मुख्‍यमंत्री अजित पवार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी दी है कि वो कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। मेरा स्वास्थ्य ठीक है। डॉक्टर की सलाह पर सावधानी बरतते हुए मुझे ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



यह भी पढ़ें: देसी वैक्सीन पर बड़ा एलान: कंपनी ने लॉन्च की दी जानकारी, हो गयी तैयारियां…

अजित पवार ने कहा- जल्द ही काम पर लौटूंगा

वहीं उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि राज्य के नागरिक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं समेत राज्य के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से अनुरोध है कि चिंता की कोई बात नहीं है। मेरा स्वास्थ्य अच्‍छा है। आराम मिलने के बाद जल्द ही आपके साथ काम करूंगा।



यह भी पढ़ें: विवाद में फंसे BJP अध्यक्ष: बलिया दौरा पड़ा भारी, इस बयान पर मचा घमासान

विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस भी हुए कोरोना संक्रमित

बता दें कि देश में महाराष्ट्र राज्य सबसे ज्यादा कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित हुआ है। यहां भी कई नेता कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अभी हाल ही में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस भी कोरोना संक्रमित पाए हुए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी थी। जानकारी के मुताबिक, बीजेपी नेता को मुंबई के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति स्थिर है

यह भी पढ़ें: ट्रंप को आया गुस्सा: बीच में इंटरव्यू छोड़ भागे, पत्रकार ने पूछा था ऐसा सवाल…

धोनी IPL से बाहर: CSK का सफर खत्म, भावुक हुई पत्नी साक्षी, कही ऐसी बात..

चीन के शिकंजे में ये देश: बना कर्ज नीति का शिकार, अरबों डॉलर के कर्ज में डूबा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story