×

राहुल ने मोदी का जताया आभार, MNREGA के लिए दिए 40 हजार करोड़

केंद्र सरकार ने रविवार को देश में मनरेगा (MNREGA) योजना के लिए 40,000 करोड़ का अतिरिक्त बजट देने की घोषणा की है। जिस पर राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए PM मोदी का आभार प्रकट किया है।

Shreya
Published on: 18 May 2020 11:27 AM GMT
राहुल ने मोदी का जताया आभार, MNREGA के लिए दिए 40 हजार करोड़
X

नई दिल्‍ली: केंद्र सरकार ने रविवार को देश में मनरेगा (MNREGA) योजना के लिए 40,000 करोड़ का अतिरिक्त बजट देने की घोषणा की है। केंद्र सरकार द्वारा अतिरिक्त बजट को मंजूरी देने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया है।

राहुल गांधी ने PM मोदी का जताया आभार

लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री ने UPA काल में सृजित MNREGA स्कीम के लिए 40 हजार करोड़ का अतिरिक्त बजट देने की मंज़ूरी दी है। MNREGA की दूरदर्शिता को समझने और उसे बढ़ावा देने के लिए हम उनके प्रति आभार प्रकट करते हैं।



यह भी पढ़ें: वायुसेना प्रमुख का पाक को जवाब-हमारी सेना जवाबी कार्रवाई के लिए 24 घंटे तैयार

कितना है MNREGA का वार्षिक बजट?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आर्थिक पैकेज का एलान किया था। जिसके आखिरी किस्त के बारे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को प्रेस वार्ता में एलान किया था। मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, MNREGA का वार्षिक बजट 61 हजार करोड़ से ज्यादा का है। अब केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय का बजट तकरीबन 1 लाख 95 हजार करोड़ रुपये हो गया है।

गरीबों और किसानों का पूरा ख्याल रख रही मोदी सरकार

ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने हाल ही में कहा था कि केंद्र की मोदी सरकार गांव, गरीब, किसानों का पूरा ख्याल रख रही है। मंत्री ने मनरेगा का बजट 66 फीसदी से ज्यादा बढ़ाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया है।

यह भी पढ़ें: लॉक डाउन चार: बैंक ग्राहकों को मिली ये छूट, यहां जानें RBI का नया फैसला

राहुल गांधी मजदूरों के लिए उठाते आए हैं आवाज

आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लागू होने की वजह से दिहाड़ी मजदूरों को बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना संकट के दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस की तरफ से हमेशा मजदूरों के लिए आवाज उठाई जाती रही है।

प्रियंका गांधी ने बनाई टास्क फोर्स

अभी हाल ही में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने मजदूरों और बेसहारों के लिए एक टास्क फोर्स बनाई है। जो कि दिल्ली से सटे जिलों में और कई स्थानों में सक्रिय है। इसके अलावा प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मजदूरों के लिए बसें चलाने की अनुमति मांगी थी।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार का नया कीर्तिमान, देश के 28 राज्यों में दी ये सुविधा

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story