×

नेहरू ने देश के नवनिर्माण की नींव रखी: आराधना मिश्रा

पंडित जवाहर लाल नेहरू और गांधी ने अपने त्याग और बलिदान से न केवल देश को आजादी दिलायी अपितु इस देश के नवनिर्माण की नींव रखी।

Aditya Mishra
Published on: 27 May 2019 2:08 PM GMT
नेहरू ने देश के नवनिर्माण की नींव रखी: आराधना मिश्रा
X

लखनऊ: पंडित जवाहर लाल नेहरू और गांधी ने अपने त्याग और बलिदान से न केवल देश को आजादी दिलायी अपितु इस देश के नवनिर्माण की नींव रखी। यह बात कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा ने पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि हम उस पार्टी के सिपाही हैं, जिसके तिरंगे झण्डे को लेकर क्रान्तिकारियों ने देश को आजादी दिलाई।

यह भी पढ़ें,,, कोर्ट ने लगायी BSNL पर उत्पीड़नात्मक कार्यवाही पर रोक

आराधना मिश्रा ने कहा कि उस समय जिस भारत की स्थिति एक सुई के निर्माण की नहीं थी वहां भाखड़ा नांगल, रिहन्द, माता टीला, सरदार सरोवर जैसे बड़े बांधों का निर्माण कराया। चुर्क और डाला की सीमेंन्ट फैक्ट्री, राउरकेला, भिलाई, बोकारो आदि में स्टील के बड़े कारखाने, परमाणु केन्द्र की स्थापना, आईआईएम, एम्स, आईआईटी की स्थापना सहित समुन्नत कृषि विकास, जमींदारी भूमि विनाश कानून जैसे क्रान्तिकारी फैसलों से मजबूत अखण्ड भारत की नींव रखी।

यह भी पढ़ें,,, लव जिहाद का नया मामला, खुद को हिन्दू बताकर कानपुर के मुस्लिम ने किया खेल

जिसके चलते आज पूरी दुनिया के सामने भारत आर्थिक, राजनीतिक एवं सामरिक क्षेत्र में सुदृढ़ ताकत के रूप में अपना स्थान बना चुका है। यह सब महान स्वप्नदृष्टा पं. जवाहर लाल नेहरू की वजह से संभव हो सका। ऐसे महामानव की पुण्यतिथि पर आज पूरा देश श्रद्धानत है।

यह भी पढ़ें,,, क्या मोदीराज-2 ट्रेनों में बंद करवा देगा लोकल मिनरल वाटर?

राजबहादुर ने कहा कि पं. नेहरू बहुत भाग्यशाली थे कि उन्हें दो बहुत बड़ी भूमिका निभाने का मौका मिला, एक देश को आजादी दिलाने का और दूसरा देश को मजबूत बनाने का, इन दोनों भूमिकाओं का उन्होंने बहुत बखूबी निर्वहन कर अपने आपको साबित किया कि प्रधानमंत्री के रूप में पं. नेहरू का चयन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का फैसला सबसे सर्वोत्तम फैसला था।

यह भी पढ़ें,,, प्रेम सिंह गोले ने सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया में जिस विचारधारा, विजन और विदेश नीति के लिए भारत को एक गंभीर राष्ट्र के रूप में सराहा जाता है यह सब पं. नेहरू के विचारों और आदर्शों का ही परिणाम है। पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि एक-एक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ और उसके लिए तय की गयी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करे। कांग्रेस को पूरे देश में नम्बर एक की ताकत बनाने में लगाने का संकल्प ही आज पं. नेहरू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

यह भी पढ़ें,,, चुनावों में ड्यूटी को बखूबी निभाने वाले 237 पुलिसकर्मियों को मिला प्रशस्ति पत्र

पूर्व विधायक सतीश अजमानी ने कहा कि आज सबसे बड़ा संकट उसी विचारधारा को खत्म करने के कुत्सित प्रयास का है, जिसके विरुद्ध हमें पूरी दृढ़ता के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष के लिए जुटना होगा।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story