×

प्रियंका गांधी ने बनाई टास्क फोर्सः मजदूरों के आएगी काम, ऐसे करेगी मदद

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में मजदूरों और बेसहारों के लिए एक टास्क फोर्स बनाई है। जो कि दिल्ली से सटे जिलों में और कई स्थानों में सक्रिय है।

Shreya
Published on: 17 May 2020 6:01 AM GMT
प्रियंका गांधी ने बनाई टास्क फोर्सः मजदूरों के आएगी काम, ऐसे करेगी मदद
X

लखनऊ: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में मजदूरों और बेसहारों के लिए एक टास्क फोर्स बनाई है। जो कि दिल्ली से सटे जिलों में और कई स्थानों में सक्रिय है। कांग्रेस के मुताबिक, पार्टी के कार्यकर्ता प्रवासी मजदूरों और बेसहारा लोगों को अपने वाहनों से छोड़ने के साथ-साथ उनके ठहरने और खाने का भी इंतजाम कर रहे हैं।

प्रदेश के इन जिलों में की गई खाने-पीने की व्यवस्था

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए दावा किया है कि पार्टी द्वारा गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, सीतापुर, नोएडा, लखीमपुर खीरी, कानपुर, बाराबंकी, गोरखपुर, बस्ती, मथुरा, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, इलाहाबाद, फतेहपुर, झांसी में हाईवे पर मजदूरों के लिए खाने पीने की व्यवस्था की गई है। पार्टी के कार्यकर्ता लगातार उत्तर प्रदेश के इन जिलों में सहायता पहुंचा रहे हैं। हर रोज कांग्रेस की ओर से करीब एक लाख खाने के पैकेट बांटे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन 3.0: आखिरी दिन रिकॉर्ड तोड़ आए मामले, जानें कितना पहुंचा मामला

हर बड़े शहरों में शुरू किया जा रहा रसोई घर

इसके अलावा प्रदेश के हर बड़े शहरों में रसोई घर शुरू किया जा रहा है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलावा, नोएडा, गाजियाबाद, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, बुलंदशहर, मथुरा, चंदौली, वाराणसी में रसोईघर चलाए जा रहे हैं। साथ ही घर-घर राशन भी बांटा जा रहा है। कांग्रेस ने दावा किया है कि अब तक 60 लाख लोगों तक राशन और भोजन की मदद पहुंचाई गई है।

यह भी पढ़ें: दहला बेगुसराय: बीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या, 2 लोग गंभीर घायल

प्रियंका गांधी ने बनाया एक Whatsapp Group

कांग्रेस ने जानकारी दी कि पार्टी की महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने 'कांग्रेस फाइट्स कोरोना' के नाम से एक Whatsapp Group भी बनाया है। इस ग्रुप में वो खुद बेसहारा लोगों की मदद करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देती हैं। पार्टी ने दावा किया है कि कांग्रेस ने अब तक 4 लाख प्रवासी मजदूरों की मदद की है। कोई भूखा ना सोए इसलिए हर जिले में कमिटी भी बनाई गई है।

यह भी पढ़ें: खून से सनी MP की सड़कें: कुचल दिए गए कई मजदूर, मंजर देख कांप जायेगी रूह

प्रियंका ने बसें चलाने की मांगी अनुमति

इसके अलावा प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मजदूरों के लिए बसें चलाने की अनुमति मांगी है। प्रियंका ने प्रवासी मजदूरों की मदद करने के लिए 1000 बसों को चलाने की अनुमति मांगी है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्र निर्माता मजदूरों को इस तरह नहीं छोड़ा जा सकता, कांग्रेस इनकी मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मजदूर देश के कोने-कोने से पलायन कर रहे

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचकर प्रियंका गांधी का पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपा है।

यह भी पढ़ें: मंदिरों के लिए नई गाइडलाइन तैयार, बिना इसके नहीं होंगे भगवान के दर्शन

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story