×

सीएम अशोक गहलोत की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों में निगरानी में रहेंगे

राजस्थान से आज सीएम अशोक गहलोत से जुड़ी बड़ी खबर आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अशोक गहलोत की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें हल्का बुखार भी है।

Newstrack
Published on: 17 Aug 2020 1:31 PM GMT
सीएम अशोक गहलोत की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों में निगरानी में रहेंगे
X
बीटीपी के दोनों विधायकों ने इस साल की शुरुआत में जब विधानसभा में गहलोत सरकार ने अपना बहुमत साबित किया था, तब अशोक गहलोत का समर्थन किया था।

जयपुर: राजस्थान से आज सीएम अशोक गहलोत से जुड़ी बड़ी खबर आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अशोक गहलोत की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें हल्का बुखार भी है।

कोरोना टेस्ट के लिए उनका सैम्पल भी लिया गया है। जिसके बाद से डॉक्टरों ने उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी है। डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाये हुए है।

उधर राज्य सरकार के मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी की तबीयत खराब होने की भी सूचना आ रही है। उन्हें तेज बुखार है। डॉक्टरों ने उन्हें भी बेड रेस्ट के लिए बोला है।

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से बात करते हुए सीएम अशोक गहलोत की फ़ाइल फोटो राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से बात करते हुए सीएम अशोक गहलोत की फ़ाइल फोटो

नेपाल की भारतीय शख्स के साथ अमानवीयता, 20 घंटों में कर दिया ऐसा हाल

वहीं भाजपा विधायक पब्बाराम विश्नोई की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनका रविवार को कोरोना टेस्ट हुआ था। सोमवार को आई रिपोर्ट में वे कोरोना पाजिटिव पाए गये हैं। उन्होंने अभी बीते दिनों ही विधानसभा में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ से भेंट की थी।

भारत में कोरोना से 50 हजार से ज्यादा मौतें

24 घंटे के दौरान सामने आए मृतकों के नए आंकड़ों के बाद भारत में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 50 हजार 951 हो चुकी है। वहीं एक दिन के दौरान कोरोना वायरस के 63 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल केस 26 लाख 42 हजार 344 हो चुके हैं। देश में अब कोरोना के एक्टिव केस करीब सात लाख हैं। भारत में रिकवरी रेट में भी सुधार हो रहा है। अब तक इस बीमारी से 19 लाख 09 हजार 541 लोग रिकवर हो चुके हैं।

कोरोना वायरस में मरीज की मौत की फाइल फोटो कोरोना वायरस में मरीज की मौत की फाइल फोटो

नेपाल ने बदली चाल: भारत-चीन के रिश्तों पर कही ये बड़ी बात…

भारत की कोरोना मौतों की दूसरे देशों से तुलना :

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत कोरोना संक्रमण की संख्या में इस समय तीसरे नंबर पर हैं, तो वहीं दुनिया में मात्र तीन देश ऐसे हैं, जहां भारत से ज्यादा मौत के आंकड़े हैं। इनमे अमेरिका में 1.72 लाख, ब्राजील में 1.07 लाख और मेक्सिको में 56,000 मौतें हुई हैं।

यह भी पढ़ें: गौशाला में हो रही गायों की हत्या! कर्मचारी का Video वायरल, अधिकारी मौन

Newstrack

Newstrack

Next Story