×

राम मंदिर आंदोलन का 'नायक', बाबरी की आखिरी ईंट गिरने पर लिया था बड़ा फैसला

Shivani Awasthi
Published on: 5 Jan 2020 7:04 AM GMT
राम मंदिर आंदोलन का नायक, बाबरी की आखिरी ईंट गिरने पर लिया था बड़ा फैसला
X

जयपुर: राम मंदिर आंदोलन को दशा और दिशा देने वाले यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का रविवार को जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर कई बड़े नेताओ ने ट्वीट कर बधाई दी। कल्याण सिंह (Kalyan Singh) राजनीति के वो शख्स हैं, जिनका नाम अयोध्या के राम मंदिर आंदोलन के जिक्र के साथ हमेशा लिया जाता है।

राम मंदिर आंदोलन का बड़ा नाम है कल्याण सिंह:

अयोध्या में बाबरी विध्वंस का दिन भारत के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा।इसी के साथ हमेशा कल्याण सिंह का नाम भी जुडेगा। क्योंकि जब 6 दिसंबर 1992 को कारसेवक बेकाबू हो गये, तब उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज थे, मुख्यमंत्री कल्याण सिंह...

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार में मंत्रियों को मिला विभाग, पर इस विधायक ने छोड़ दिया उद्धव का साथ

उन पर आरोप है कि उनकी पुलिस और प्रशासन ने जान—बूझकर कारसेवकों को नहीं रोका। बाद में कल्याण सिंह ने बीजेपी से अलग होकर राष्ट्रीय क्रांति पार्टी बनाई लेकिन वो फिर बीजेपी में लौट आए।

दरअसल, उस दोपहर कल्याण सिंह अपने निवास स्थान 5 कालिदास मार्ग पर अपने दो मंत्रिमंडलीय सहयोगियों लालजी टंडन और ओमप्रकाश सिंह के साथ एक टेलिविजन के सामने बैठे हुए थे। मुख्यमंत्री के कमरे के बाहर उनके प्रधान सचिव योगेंद्र नारायण भी मौजूद थे। अचानक सबने देखा कि कई कार सेवक बाबरी मस्जिद के गुंबद पर चढ़ गए और कुदालों से उसे तोड़ने लगे। अर्ध सैनिक बल तैनात होने के बाद भी कार सेवकों को कोई रोक न सका।

ये भी पढ़ें: …तो इसलिए ममता बेनर्जी कर रहीं बांग्लादेशी घुसपैठियों का समर्थन

कारसेवकों पर गोली चलाने की नहीं दी थी अनुमति:

तत्कालीन डीजीपी ने उनसे गोली चलाने की अनुमति मांगी तो कल्याण सिंह ने सवाल किया, 'अगर गोली चलाई जाती है तो क्या बहुत से कार सेवक मारे जाएंगे?' डीजीपी ने जवाब में हां कहा। इस पर उन्होंने कहा कि तो फिर मैं गोली चलाने की अनुमति नहीं दूंगा। उसके बाद जैसे ही बाबरी मस्जिद की आखिरी ईंट गयी, कल्याण सिंह ने अपना राइटिंग पैड मंगवाया और अपने हाथों से अपना त्याग पत्र लिखा और उसे ले कर खुद राज्यपाल के यहाँ पहुंच गए।'

ये भी पढ़ें: बर्थडे स्पेशल: BJP नेता मुरली मनोहर जोशी का आज है जन्म दिन, PM मोदी ने दी बधाई

नेताओं ने दी कल्याण सिंह को बधाई:

राजस्थान के राज्यपाल और यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को कई नेताओं ने ट्वीट पर बधाई दी है।

ये भी पढ़ें: 42 दिग्गज, 10 दिन और 3 करोड़ लोग: ऐसा होगा भाजपा का जनजागरण अभियान

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story