×

प्रियंका के हाथ में पार्टी की डोर, सियासी भूचाल को सुलझाने की ली जिम्मेदारी

राजस्थान में जारी राजनीतिक संकट सुलझाने के लिए अब प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाल लिया है। अब प्रियंका गांधी राजनीतिक संकट को सुलझाने की कोशिश कर रही हैं।

Shreya
Published on: 13 July 2020 9:10 AM GMT
प्रियंका के हाथ में पार्टी की डोर, सियासी भूचाल को सुलझाने की ली जिम्मेदारी
X

जयपुर: राजस्थान में पिछले कई दिनों से राजनीतिक उठापटक चल रही है। राजस्थान कांग्रेस में अंदरूनी कलाह शुरू हो गयी है। रविवार को कांग्रेस नेता और राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पार्टी आलाकमान से बात करने के लिए दिल्ली पहुंचे। उनके साथ दिल्ली में 12 विधायकों के होने की भी जानकारी है। इस बीच सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि सचिन पायलट दो दिन पहले तक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के संपर्क में बने हुए थे।

यह भी पढ़ें: मणि मंजरी राय केस: घेरे में आये परिजन व रिश्तेदार, ये भी पुलिस की निगाह में

प्रियंका गांधी ने संभाला राजस्थान संकट का मोर्चा

वहीं राजस्थान में जारी राजनीतिक संकट सुलझाने के लिए अब प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाल लिया है। अब प्रियंका गांधी राजनीतिक संकट को सुलझाने की कोशिश कर रही हैं। अब देखना ये होगा कि क्या वो पार्टी में चल रहे इस कलह को दूर कर पाती हैं या नहीं? वहीं दूसरी ओर खबर है कि जयपुर में कांग्रेस दफ्तर से सोमवार सुबह उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के पोस्टर हटा दिए गए थे, जो अब फिर से लगा दिए गए हैं।

अशोक गहलोत ने बहुमत की संख्या दिखा दी है। मीडिया के सामने उन्होंने समर्थक विधायकों को दिखाया है। इसके बाद कांग्रेस दफ्तर पर सचिन पायलट के पोस्टर फिर से लगा दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: पायलट खिलाएंगे कमल! पहले भी बड़े कांग्रेसी नेता पार्टी छोड़ BJP में हो चुके हैं शामिल

अशोक गहलोत ने दिखाया विक्ट्री साइन

सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया को अपने आवास में बुलाया है, जहां पर विधायकों की संख्या का शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है। अशोक गहलोत की ओर से लगातार 100 से अधिक विधायकों के समर्थन की बात कही जा रही थी। इस दौरान अशोक गहलोत ने मीडिया के सामने विक्ट्री साइन दिखाया।

यह भी पढ़ें: आ गई बंपर भर्तियां: युवाओं उठो और शुरू हो जाओ, भरेगी खुशियों की झोली

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होंगे पायलट?

बता दें कि पायलट के दिल्ली पहुंचने के साथ ही ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि सचिन कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। जिससे राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है।

पायलट ने 30 विधायकों का समर्थन होने का दिया दावा

कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेता और राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। साथ ही पायलट ने ये दावा भी किया है कि उनके पास 30 कांग्रेस विधायकों का समर्थन है। अगर पायलट का ये दावा सही है तो राजस्थान में कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ जाएगी। हांलाकि पार्टी की तरफ से इस दावे को खारिज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: पूरी दुनिया में चीन का मुंह होगा काला, अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने किया ये बडा काम

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story