×

राहुल गांधी के बयान पर मचा संग्राम, राजनाथ बोले- ऐसे लोग सांसद रहने लायक नहीं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ है। झारखंड में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि हिंदुस्तान बलात्कार की राजधानी बन गया है। शुक्रवार को इसी बयान पर हंगामा हुआ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई महिला सांसदों ने राहुल गांधी से माफी की मांग की।

Dharmendra kumar
Published on: 13 Dec 2019 7:32 AM GMT
राहुल गांधी के बयान पर मचा संग्राम, राजनाथ बोले- ऐसे लोग सांसद रहने लायक नहीं
X

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ है। झारखंड में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि हिंदुस्तान बलात्कार की राजधानी बन गया है। शुक्रवार को इसी बयान पर हंगामा हुआ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई महिला सांसदों ने राहुल गांधी से माफी की मांग की। कांग्रेस नेता ने मेक इन इंडिया की तुलना रेप इन इंडिया से की थी। हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि गांधी खानदान के शख्स का बयान शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी क्या संदेश देना चाहते हैं? स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी क्या कहना चाह रहे हैं? वो यह कहना चाह रहे है कि भारतीय महिलाओं का रेप होना चाहिए। वो ऐसा बयान कैसे दे सकते हैं। बीजेपी सांसदों ने राहुल से की माफी की मांग।

यह भी पढ़ें...CAB बवाल: इस सिंगर ने शो किया रद्द, जानिए अब तक के बड़े अपडेट्स

स्मृति ईरानी ने कहा कि इतिहास में पहली बार हुआ कि कांग्रेस नेता ने रेप जैसे मामले पर ऐसा बयान दिया है। वह सार्वजनिक तौर पर कहते हैं कि रेप करो। राहुल क्या ये कह रहे हैं कि भारतीय पुरुषों को महिलाओं का रेप करना चाहिए।

केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि हमने मेक इन इंडिया का नारा दिया था। राहुल गांधी को क्या हो गया है? राहुल गांधी भारतीय महिलाओं और भारत के बारे में क्या सोचते हैं। गजेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी आएं और माफी मांगे।

यह भी पढ़ें...आज के दिन ही भारतीय संसद पर हुआ था हमला, 12 साल बाद दोषी को मिली थी मौत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को सांसद रहने का हक नहीं है। राजनाथ सिंह ने आक्रामक तेवर अपनाते हुए कहा कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने वाले सदस्य को सांसद बने रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि सारा देश यह जानता है कि पीएम नरेंद्र मोदी मेक इन इंडिया कार्यक्रम पर बल दे रहे हैं ताकि भारत अब इंपोर्टर देश से एक्सपोर्टर के तौर पर तब्दील हो सके। इसलिए भी यह योजना आगे बढ़ाई जा रही है ताकि देश के नौजवानों को रोजगार हासिल हो सके। लेकिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने इन शब्दों के साथ जो तुकबंदी की है, वह आहत करने वाली है।

यह भी पढ़ें...निर्भया केस: वकील ने की डेथ वारंट की मांग, सुनवाई टली, अब SC के फैसले का इंतजार

राजनाथ सिंह ने कहा कि क्या इस सदन में ऐसे लोग भी चुन कर आ सकते हैं, जो ऐसे भी शब्दों का प्रयोग करते हैं। मैं यह कहना चाहता हूं कि हमारी पार्टी के भी कुछ लोगों ने अपशब्दों का प्रयोग किया था तो हमने उन्हें उनको बुलाकर उन्हें खेद व्यक्त कराया है। कांग्रेस के इतने वरिष्ठ नेता की ओर से ऐसा किया जा रहा है तो क्यों नहीं उन्हें सदन में आना चाहिए और सारे देश से माफी मांगनी चाहिए।



मैं माफी नहीं मांगूगा: राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से जब उनके 'रेप इन इंडिया' बयान पर माफी मांगने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं माफी नहीं मांगूगा'।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story