×

प्रियंका इनको लड़ाना चाहती हैं उपचुनाव, पूर्व विधायक ने नहीं लिया टिकट

पार्टी हाईकमान अजय कपूर, पूर्व केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल जैसे बड़े नेताओं से फीड बैक लिया जा रहा है कि कौन सा प्रत्याशी गोविंद नगर सीट के लिए कारगार साबित होगा जबकि पार्टी हाईकमान भी यही चाहता कि किसी ब्राह्मण प्रत्याशी को मैदान में उतारा जाए।

Manali Rastogi
Published on: 24 March 2023 8:33 PM GMT (Updated on: 21 April 2023 3:00 PM GMT)
प्रियंका इनको लड़ाना चाहती हैं उपचुनाव, पूर्व विधायक ने नहीं लिया टिकट
X
प्रियंका गांधी इस नेता को लड़ाना चाहती हैं उपचुनाव, पूर्व विधायक ने नहीं लिया टिकट

कानपुर: विधानसभा चुनाव की हलचल तेज होते ही सभी राजनीतिक पाटिर्यों ने अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारना शुरू कर दिया है। कांग्रेस पार्टी उपचुनावों में फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा सीट जो लंबे अर्से तक कांग्रेस के हाथ में रही हैं।

यह भी पढ़ें: पीएम की रूस यात्रा: कई राजनेताओं से की मुलाकात, देंखे पीएम का विस्तृत कार्यक्रम

प्रियंका गांधी इस सीट पर फिर से कब्जा करना चाहती हैं। वो गोविंद विधानसभा सीट से पूर्व विधायक अजय कपूर को टिकट देना चाहती हैं लेकिन अजय कपूर ने उपचुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई है। कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता अजय कपूर लगातार तीन बार विधायक रह चुके हैं।

लगातार दो बार गोविंद नगर विधानसभा सीट से रहे विधायक

वो दो बार लगातार गोविंद नगर विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं और एक बार किदवई नगर विधानसभा सीट से। 2017 का विधानसभा चुनाव अजय कपूर किदवई नगर विधानसभा सीट से लड़े थे, लेकिन उन्हे बीजेपी महेश त्रिवेदी से हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें: Teachers Day Special: इन 4 गुरुओं ने बदल दिया देश का इतिहास

गोविंद नगर विधानसभा सीट ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र है। बसपा ने देवी प्रसाद तिवारी को टिकट देकर इसके संकेत दे दिए हैं। कांग्रेस पाटी से टिकट के दो प्रबल दावेदार है पहले विकास अवस्थी जो युवा ब्राह्मण चेहरा है। छात्रसंघ की राजनीति से ताल्लुक रखते है। दूसरी दावेदार एनएसयूआइ की राष्ट्रीय महासचिव करिश्मा ठाकुर है। जो क्षत्रीय चेहरा है जो दिल्ली यूनिर्वसिटी में छात्रसंघ की राजनीति कर चुकी है।

दो गुटों में बंटी कांग्रेस

नगर इकाई कांग्रेस कमेंटी के पदाधिकारियों में दो फाड़ हो गए हैं। ब्राह्मण नेता और पदाधिकारी विकास अवस्थी के पक्ष में खडे़ है। इसके साथ ही कानपुर का पूरा छात्र नेता विकास अवस्थी के साथ नजर आ रहा है। वहीं नगर कमेटी के क्षत्रीय पदाधिकारी चाहते है कि करिश्मा ठाकुर को टिकट मिले।

यह भी पढ़ें: कश्मीर के बाद इमरान खान की नई चाल, अब दुनिया संग कर रहे ये काम

हालांकि, पार्टी हाईकमान अजय कपूर, पूर्व केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल जैसे बड़े नेताओं से फीड बैक लिया जा रहा है कि कौन सा प्रत्याशी गोविंद नगर सीट के लिए कारगार साबित होगा जबकि पार्टी हाईकमान भी यही चाहता कि किसी ब्राह्मण प्रत्याशी को मैदान में उतारा जाए। पूर्व विधायक अजय कपूर ने उपचुनाव लड़ने से इकांर कर दिया है। इसके बाद से विकास अवस्थी को टिकट मिलने की उम्मीदे बढ़ गई है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story