×

ममता का रेलवे पर गंभीर आरोप, कहा राजनीतिक रूप से कर रहा परेशान

प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर केंद्र और ममता सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो गया है। अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को रेल मंत्रालय पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Shreya
Published on: 27 May 2020 11:43 AM GMT
ममता का रेलवे पर गंभीर आरोप, कहा राजनीतिक रूप से कर रहा परेशान
X

बंगाल: प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर केंद्र और ममता सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो गया है। अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को रेल मंत्रालय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि हमारी जानकारी के बिना, 36 ट्रेनें मुंबई से आ रही हैं। मैंने महाराष्ट्र के साथ बात की, उन्हें भी सूचना देर से मिली। रेलवे अपने दम पर इसकी योजना बना रहा है।

यह भी पढ़ें: बुजुर्ग की दारुण दशा देख बह उठी अफसरों की करुणा, गमक उठा माहौल

एक साथ कई खतरों का सामना कर रहे- CM बनर्जी

बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि हम एक साथ कई खतरों का सामना कर रहे हैं। हम कोरोना वायरस से भी लड़ रहे हैं और प्रवासी मजदूर भी वापस आ रहे हैं। उनका कहना है कि केंद्र ने बिना ससाह के ही महाराष्ट्र से बंगाल तक एक-तरफा ट्रेन चला दी हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि महामारी के संकट के समय में केंद्र को राजनीति नहीं करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के बीच बड़ी खबर: भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम का हुआ एलान

देश को तिरंगा रहना चाहिए, लाल नहीं

उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति पूरे देश को लाल कर देगी। उन्हें इस बात का एहसास होना चाहिए जो भी राज्यों के साथ होगा, वो वास्तव में भारत का होगा। देश को लाल नहीं, तिरंगा रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारी जानकारी के बिना, 36 ट्रेनें मुंबई से आ रही हैं। मैंने महाराष्ट्र के साथ बात की, उन्हें भी सूचना देर से मिली। रेलवे अपने दम पर इसकी योजना बना रहा है।

यह भी पढ़ें: भारत की बड़ी जीत: सीमा विवाद पर एक कदम पीछे हटा नेपाल, कही ऐसी बात

मिसमैनेजमेंट और गलत प्लानिंग के चलते बढ़े मामले

वहीं देश में कोरोना वायरस के मामलों में अचानक उछाल आने को लेकर ममता बनर्जी ने कहा कि इसके लिए हम सब जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि मिसमैनेजमेंट और गलत प्लानिंग के चलते ही अचानक से कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने रेल मंत्रालय पर राजनीतिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: भारत की बड़ी जीत: सीमा विवाद पर एक कदम पीछे हटा नेपाल, कही ऐसी बात

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story