×

OMG: इस वजह से शादी छोड़कर ऐसे रहना पसंद करती है लड़कियां

चाहे लड़की हो या लड़का जीवन के एक पड़ाव पर दोनों को साथ की जरूरत पड़ती है। कहने का मतलब कि जीवन में एक साथी जो जीवनभर आपका रहे उसकी आवश्यकता हमेशा रहती ही है। लेकिन अब सोच बदली है। आजकल लड़के तो दूर लड़कियां ही शादी नहीं करना चाहती वो सिंगल रहना ही पसंद करती हैं।

suman
Published on: 8 Nov 2019 5:15 PM GMT
OMG: इस वजह से शादी छोड़कर ऐसे रहना पसंद करती है लड़कियां
X

जयपुर: चाहे लड़की हो या लड़का जीवन के एक पड़ाव पर दोनों को साथ की जरूरत पड़ती है। कहने का मतलब कि जीवन में एक साथी जो जीवनभर आपका रहे उसकी आवश्यकता हमेशा रहती ही है। लेकिन अब सोच बदली है। आजकल लड़के तो दूर लड़कियां ही शादी नहीं करना चाहती वो सिंगल रहना ही पसंद करती हैं। जानते हैं आखिर कुछ लड़कियां अपने जीवन में हमेशा सिंगल ही रहना पसंद करती हैं।

जीवन में अकेली रहने वाली लड़कियां अपने जीवन में हमेशा चिल करना पसंद करती हैं। वे नहीं चाहती हैं कि उनके जीवन में कोई रोकटोक हो। जीवन में लोग विवाह करते है लेकिन एक सच्चाई यह भी है कि वे सभी लोग खुश नहीं रहते। ऐसे लोगों को देखने के बाद कुछ लड़कियां विवाह नहीं करना चाहती।इस तरह की लड़कियों को किसी के भी साथ कोई संबंध या जुड़ाव पसंद नहीं होता है। ऐसी लड़कियां किसी के साथ जुड़कर खुद को दुखी नहीं करना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें...चाणक्य नीति: जिन पुरुषों में होती है ऐसी बात, वो प्रेम में नहीं होते असफल

सिंगल मतलब आजाद पंक्षी

सिंगल मतलब आजाद पंक्षी, जो अपनी मर्जी का खुद मालिक होता है। अपने अच्छे बुरे के लिए खुद जिम्मेदार होता है। आप किसी के ऊपर निर्भर रहने की या फिर किसी से आज्ञा लेने की जरुरत नहीं है। ना तो आपको किसी को रिपोर्ट करने की और न ही अपने ब्‍वायफ्रेंड को दिनभर का हाल बताने की जरुरत है।

शॉपिंग की आजादी

ज्यादातर लड़कियों को शॉपिंग करना अच्छा लगता है। चाहे जितनी मर्जी शॉपिंग कर लो, कोई रोकने वाला नहीं होता है। खुद के साथ किसी और के लिए भी कुछ लेने का टेंशन नहीं होता है।

करियर को सही राह मिलती है

सिंगल वुमेन और गर्ल अपने करियर पर ज्यादा ध्यान दे सकती हैं। सिंगल वूमन करियर के ग्रोथ के लिए अच्छा वक्त हैं। तो इससे अच्‍छा मौका नहीं मिलेगा अपने करियर पर ध्‍यान देने के लिए। आप पर कोई बंधन नहीं होगा और आप आराम से अपने करियर पर ध्‍यान दें सकेंगी।

किसी के साथ भी डिनर की आजादी

सिंगल लोगों के फ्रेंड्स बहुत होते हैं। खास कर लड़कियों के। सिंगल गर्ल हर तरह से फ्री होती है। वो किसी के साथ भी कही आ जा सकती है। किसी के साथ डेटिंग या फ्लर्ट कर सकती हैं। सिंगल वूमन को हर कोई डिनर के लिए इन्‍वाइट करता है।

यह भी पढ़ें...ये लड़की नहीं, केक है, इसकी कीमत सुनकर छोड़ देखें खाना, उड़ जाएंगे बेहोश

फ्रेंड्स के साथ ज्य़ादा टाइम एक्सपेंड

अगर आप सिंगल है तो फिर किस बात का डर ।आप चाहे किसी के साथ रहे कोई रोक टोक नहीं। फ्रेंड्स के साथ जितनी चाहे उतनी मस्‍ती करने की छूट रहती है। शादी करने का मतलब होता है आप पूरे दिन केवल पति कि सेवा मे बिजी रहेगी, जिस वजह से फ्रेंड्स सर्किल खत्म हो जाती है।

एक नहीं लाइफ में कई ब्वॉयफ्रेंड

साधारणतया लड़कियों को शादी के बाद या रिलेशनशिप में आने के बाद दूसरे लड़कों से बात करने की इजाजत कम होती है। अगर आप सिंगल हैं तो आपको अपने मेल फ्रेड्स से मिलने और उनके साथ मौज मस्‍ती करने से कोई नहीं रोक सकता।

आप कहीं भी ट्रैवल करें कोई मनाही नहीं

इन दिनों कई बड़े शहरों की लड़कियां वन नाइट स्‍टैंड पर भरोसा करने लगी हैं। तो अगर आपकी भी सोंच उनसे मि‍लती है तो आप भी यह कदम उठा सकती हैं। आप कही भी अकेले जा सकती है। या किसी के साथ वन नाइट स्टैंड कर सकती है। ये आपकी थिंकिंग और पर्सनालिटी पर निर्भर करता है।

यह भी पढ़ें...जानें आखिर क्या होता है बैकअप पार्टनर, लड़कियां करती हैं इसका ज्यादा यूज़

खुद वक्त और पैसे की बचत

आपको अपने ब्वॉयफ्रेंड या हसबैंड के जन्‍मदिन के लिए मंहगा गिफ्ट खरीद कर पैसे बर्बाद करनी की जरुरत नहीं होती। आप अपने पैसे खुद के लिए बचा सकती हैं। किसी को अपने लिए स्‍पेस की जरुरत होती है। सिंगल लड़कियां अपने लिए समय निकाल कर या तो घूम फिर सकती हैं या फिर अपने अन्‍य शौक को पूरा कर सकती हैं।

साइंस ने मान लिया है कि सिंगल लोग शादीशुदा से ज्यादा खुश होते हैं। लेकिन फिर इस फैक्ट को हम नहीं झुठला सकते कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। जो समाज में रहना पसंद करता है। तो अगर आपने सिंगल रहने का फैसला कर लिया है तो आप बेशक सिंगल रहें, लेकिन साथ ही सामाजिक सरोकार से जुड़ें रहे। तो फिर देखिए कैसे अकेले रहने पर आपको जिंदगी हसीन लगने लगेगी।

suman

suman

Next Story