×

लाॅकडाउन: शख्स ने पूछा- अगर मैं बाहर निकला तो? पुलिस ने दिया ये मजेदार जवाब

21 दिन के लॉकडाउन लगते ही दिल्ली के व्यक्ति ने ट्वीट कर दिल्ली पुलिस से पूछा कि सर क्या मैं किसी काम से 2 किमी के अंदर रह रहे अपने...

Ashiki
Published on: 13 April 2020 4:16 PM GMT
लाॅकडाउन: शख्स ने पूछा- अगर मैं बाहर निकला तो? पुलिस ने दिया ये मजेदार जवाब
X

नई दिल्ली: 21 दिन के लॉकडाउन लगते ही दिल्ली के व्यक्ति ने ट्वीट कर दिल्ली पुलिस से पूछा कि सर क्या मैं किसी काम से 2 किमी के अंदर रह रहे अपने दोस्त के घर जा सकता हूं? इस ट्वीट का दिल्ली पुलिस ने बढ़िया उत्तर दिया था। दिल्ली पुलिस ने लिखा, 'अगर सच्चे दोस्त हो तो घर पे रहो। वीडियो कॉल कर लो' #StayAtHomeSaveLives

देखें ट्वीट-



ये पढ़ें: मदद को आगे आई चीनी मिल, CM केयर फंड में दिए इतने लाख रूपए

पुणे पुलिस ने करारा जवाब ही दे दिया

इस ट्वीट के बाद दिल्ली पुलिस की हर ओर वाहवाही हुई। हाल ही में पुणे में भी ऐसा ही हुआ। पुणे पुलिस से सुहास पाटिल नाम के एक शख्स ने भी कुछ ऐसा ही पूछ लिया। उसने ट्वीट किया, 'पुणे सिटी पुलिस, अगर मैं बाहर निकला तो...? बस फिर क्या था, पुणे पुलिस ने भी उसी अंदाज में शख्स को उत्तर दे डाला। पुणे पुलिस ने लिखा, 'अगर हम आपको अंदर कर दें तो?' अगर हम बिना बात के किसी को अंदर कर दें तो क्या सही होगा? तो फिर बिना बात के बाहर जाना कैसे सही है?

देखें ट्वीट-



ये पढ़ें: योगी की संघे शक्ति करेगी कोरोना का नाश…

पुणे पुलिस के ट्वीट किया जा रहा रीट्वीट

अब पुणे पुलिस के इस ट्वीट को जबरदस्त रीट्वीट किया जा रहा है। लोगों को ऐसा झन्नाटेदार रिप्लाई मानो मजा दे गया। पुणे पुलिस के इस ट्वीट को रीट्वीट तो किए ही गए साथ ही लोगों ने खूब जवाब दिए गए। बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के 1600 से ज्यादा मामले आ चुके हैं। अब तक 217 से ज्यादा मामले भी आ चुके हैं, जबकि 140 से ज्यादा संक्रमित लोगों की जान भी जा चुकी है। देशभर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 9000 के ऊपर है।

ये भी पढ़ें: अब इस प्रदेश में बढ़ा लॉकडाउन, बाहर फंसे लोगों की वापसी के लिए ये एलान

चीन उठा रहा कोरोना का फायदा, दुनिया को ऐसे बड़ा झटका देने का बनाया प्लान

पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन पर बवाल, केंद्र के बाद अब राज्यपाल और ममता में ठनी

TATA Motors लाया ये नई सर्विस, अब घर बैठे मंगाए अपनी कार

Ashiki

Ashiki

Next Story