×

इंसान जैसी दिखती है ये मछली: खरीदने वालों की लगी लाइन, वैज्ञानिक हुए हैरान

देखते ही देखते शार्क के बच्चे की फोटो वायरल हो गई. इस फोटो को देखकर सभी हैरान हो रहे हैं। दरअसल, शार्क के उस बच्चे का चेहरा बिल्कुल इंसानों के चेहरे से मेल खा रहा था।

suman
Published on: 27 Feb 2021 1:04 PM GMT
इंसान जैसी दिखती है ये मछली: खरीदने वालों की लगी लाइन, वैज्ञानिक हुए हैरान
X
दुनियाभर में अंधविश्वास की कमी नहीं है इंसानों वाली शक्ल के शार्क के बच्चे को देखने के लिए अब्दुल्लाह के घर के बाहर भीड़ लग गई थी।

नई दिल्ली: एक मछुआरे ने समुद्र से शार्क मछली की ऐसी बच्ची को पकड़ा है जिसका चेहरा बिल्कुल इंसानों के बच्चों की तरह है। मामला इंडोनेशिया का है जहां मछुआरे ने अजीब-सी दिखने वाली शार्क मछली की बच्ची को पकड़ा है।

हैरान कर देने वाली चीजें

दुनियाभर से कई हैरान कर देने वाली चीजें सामने आती रहती हैं। बच्चे के जन्म से जुड़े कई मामले भी हमें चौंका जाते हैं। कुछ बच्चे इतने सुंदर होते हैं कि उनसे एक पल के लिए भी नजर नहीं हटती है, वहीं कुछ बच्चे दुर्भाग्य से पैदा ही किसी विकार के साथ होते हैं। हाल ही में इंडोनेशिया से एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है।

shark

यह पढ़ें...अंबानी हाउस में बड़ा खुलासा: सीसीटीवी में कैद हुई ये फुटेज, दिखी दूसरी संदिग्ध कार

इंसानों जैसी शक्ल

यहां एक मछली ने इंसानों जैसी शक्ल वाले बच्चे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर उसकी फोटो खूब वायरल हो रही है। इंडोनेशिया के ईस्ट नुसा तेंग्गारा प्रांत निवासी 48 वर्षीय अब्दुल्लाह नूरन पेशे से मछुआरा हैं उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने जाल में फंसी एक मछली की फोटो शेयर की थी। देखते ही देखते शार्क के बच्चे की फोटो वायरल हो गई. इस फोटो को देखकर सभी हैरान हो रहे हैं। दरअसल, शार्क के उस बच्चे का चेहरा बिल्कुल इंसानों के चेहरे से मेल खा रहा था।

अंधविश्वास की कमी

दुनियाभर में अंधविश्वास की कमी नहीं है इंसानों वाली शक्ल के शार्क के बच्चे को देखने के लिए अब्दुल्लाह के घर के बाहर भीड़ लग गई थी। गांववाले उसकी पूजा के लिए इकट्ठा होने लगे थे। मछुआरे अब्दुल्लाह ने बताया कि उनके जाल में गलती से एक प्रेग्नेंट शार्क फंस गई थी। घर आकर जब उन्होंने उसका पेट फाड़ा तो उसमें से 3 बच्चे निकले। उन बच्चों में से 2 नॉर्मल थे, जबकि 1 का चेहरा इंसानों जैसा था।



यह पढ़ें...250 में कोरोना वैक्सीन: प्राइवेट अस्पतालों में होगी व्यवस्था, जाने पूरी डीटेल

इंसान की तरह दिखने वाले बेबी शार्क के चेहरे पर गोल-गोल 2 आंखें थीं। उसे देखकर सभी हैरान हो गए। इस खबर के फैलते ही अब्दुल्लाह के पास बेबी शार्क के खरीदार आने लगे थे। लेकिन अब्दुल्लाह उसे अपना लकी चार्म मानने लगे हैं। इसीलिए उन्होंने उसे बेचने से साफ इंकार कर दिया

suman

suman

Next Story