×

Google assistant को अब दे सकते हैं कमांड, करा सकते हैं ये काम

गूगल अस्सिस्टेंस पर कई चीजों को सर्च करने के लिए गूगल आपसे अक्सर पूछता है आप क्या सर्च करना चाहते हैं। अक्सर गूगल इंग्लिश भाषा का इस्तेमाल करता है। इससे कई लोग इस ऐप से कई सवाल नहीं पूछ पाते।

Shraddha Khare
Published on: 25 Jan 2021 12:58 PM GMT
Google assistant को अब दे सकते हैं कमांड, करा सकते हैं ये काम
X
Google assistant को अब दे सकते हैं कमांड, करा सकते हैं ये काम photos (social media)

नई दिल्ली : आज गूगल हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बनता जा रहा है। हम गूगल के जरिए कई तरह के काम कर सकते हैं। क्या आपको पता है कि गूगल असिस्टेंस (Google assistant) हमारी पसंद से भी कई काम करता है। गूगल ने यह ऐप हमारी मदद के लिए दिया है जिसकी मदद से हम अपने कई तरह के काम करवा सकते हैं। तो जानते हैं इन आसान स्टेप्स को।

प्राइमरी भाषा को चुन सकते हैं

गूगल अस्सिस्टेंस पर कई चीजों को सर्च करने के लिए गूगल आपसे अक्सर पूछता है आप क्या सर्च करना चाहते हैं। अक्सर गूगल इंग्लिश भाषा का इस्तेमाल करता है। इससे कई लोग इस ऐप से कई सवाल नहीं पूछ पाते। जिसके लिए अब गूगल ने तीन भाषा दी है जिससे आप अपनी भाषा में गूगल से किसी भी चीज का जवाब पूछ सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी फोन सेटिंग में जाकर अपनी प्राइमरी भाषा को चुन सकते हैं।

ऐसे बदल सकते हैं गूगल अस्सिस्टेंस पर भाषा

गूगल पर अपनी पसंद भाषा में सवाल पूछने के लिए ओके गूगल कहे। फिर दाहिने तरफ एक नेविगेशन का ऑप्शन नजर आएगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करके दाहिने तरफ प्रोफाइल इमेज दिखाई देगा। जिसके बाद सेटिंग और भाषा को बदलने का ऑप्शन दिखाई देता है। जहां आप अपनी भाषा को बदल सकते हैं।

ऐसे मन पसंदीदा गाने को चुन सकते हैं

गूगल अस्सिस्टेंस पर आप अपने पसंदीदा गाने को सुन सकते हैं। इसके लिए आपको बताई गई स्टेप को फॉलो करना होगा। आपको बता दें कि अपने मन पसंदीदा गाने को चुनने के लिए सर्विसेज पर जाना होगा। जहां आप अपने मन पसंदीदा गाने को आसानी से चुन सकते हैं और अपनी गाने की लिस्ट में इसे जोड़ सकते हैं।

google - assistant

ये भी पढ़ें : आ गई KTM 890 Duke: इस नई बाइक का हुआ खुलासा, जानें इसकी कीमत

पॉडकास्ट भी सुन सकते हैं

गूगल अस्सिस्टेंस की मदद से अपने डेली रूटीन को देख सकते हैं। अगर आप सुबह उठने के साथ गूगल अस्सिस्टेंस पर होम बटन दबा कर गुड मॉर्निग विश करे। उसके बाद गूगल आपको मौसम का हाल, दिन से जुडी हर चीज के बारे में आसानी से बताएगा। आपको पता है कि आप गूगल अस्सिस्टेंस की मदद से आप पॉडकास्ट भी सुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें… Vivo X60 Pro+ में हैं धांसू फीचर्स, जानकर हो जाएंगे दंग, कीमत है इतनी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story