×

800 साल बाद होने जा रही ये खगोलीय घटना, Google ने खास मौके पर बनाया डूडल

सोमवार को गूगल ने जो खास डूडल बनाया है। उसमें यह दो बड़े ग्रह बृहस्पति और शनि आपस में हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ गूगल ने इस डूडल में सर्दियों के मौसम को भी दिखाया है।

Newstrack
Published on: 21 Dec 2020 7:33 AM GMT
800 साल बाद होने जा रही ये खगोलीय घटना, Google ने खास मौके पर बनाया डूडल
X
800 साल बाद होने जा रही ये खगोलीय घटना, Google ने खास मौके पर बनाया डूडल photos (social media)

नई दिल्ली : आज आपने जब सुबह गूगल खोला होगा तो देखा कि गूगल ने अपना खास एनिमेटेड डूडल बनाया है। आपको बता दें कि सौरमंडल में सोमवार को एक बड़ी खगोलीय घटना देखने को मिलने वाली है। इस दौरान दो बड़े ग्रह बृहस्पति और शनि एक दूसरे के बेहद नजदीक आ जाएंगे। आपको बता दें कि यह अनोखी घटना 800 साल बाद होने वाली है। ऐसे में गूगल ने इस खास मौके पर अपना एनिमेटेड डूडल बनाकर इस घटना कि जानकारी दी है।

गूगल ने बनाया खास एनिमेटेड डूडल

आपको बता दें कि गूगल समय समय पर बड़ी घटनाओं पर अपना डूडल बदलता रहता है। इसके साथ खास शख्सियतों को बधाई और श्रद्धांजलि भी देता रहता है। सोमवार को गूगल ने जो खास डूडल बनाया है। उसमें यह दो बड़े ग्रह बृहस्पति और शनि आपस में हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ गूगल ने इस डूडल में सर्दियों के मौसम को भी दिखाया है।

17 वीं शताब्दी में ग्रह इतने पास आया

यह दो बड़े ग्रह इससे पहले 17 वीं शताब्दी में सौरमंडल में इतने पास आए थे। आपको बता दें कि यह घटना फिर से 800 साल बाद होने वाली है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का कहना है कि इन दो ग्रहों का नजदीक आना इतना आसान नहीं है। इसके साथ बता दें कि बृहस्पति ग्रह अपने पड़ोसी ग्रह शनि के पास 20 सालों में गुजरता है। लेकिन बृहस्पति ग्रह का इतना नजदीक आना काफी खास है।

ये भी पढ़ें :किसान एकता मोर्चा का सोशल मीडिया अकाउंट फिर शुरू, फेसबुक ने दिया ये जवाब

आज साल का सबसे छोटा दिन

Saturn planet

आपको बता दें कि वैज्ञानिकों का कहना है कि दोनों ग्रहों के बीच दूरी महज 0.1 डिग्री रह जाएगी। अगर मौसम कि स्थिति सही रहती है तो ये आसानी से सूर्यास्त के बाद दुनिया भर से देखा जा सकता है। इतने सालों के यह घटना आज यानि 21 दिसंबर को होने वाली है। जानकारी के लिए बता दें कि यह साल का सबसे छोटा दिन माना जाता है।

ये भी पढ़ें : सिंगर चिड़िया: युवक के साथ मिलाया सुर-ताल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story