×

कुएं में फंसा मजदूर: जान बचाने के लिए लगाया विज्ञान का ये नियम, देखें वीडियो

एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा, जिसमें एक मजदूर कुएं में फंस जाता है, इसके बाद वो अपनी जान बचाने के लिए कुछ ऐसा करता है, जिससे सभी चौंक जाते हैं।

Shreya
Published on: 19 Feb 2021 9:07 AM GMT
कुएं में फंसा मजदूर: जान बचाने के लिए लगाया विज्ञान का ये नियम, देखें वीडियो
X
कुएं में फंसा मजदूर: जान बचाने के लिए लगाया विज्ञान का ये नियम, देखें वीडियो

लखनऊ: इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख आप सहम जाएंगे। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मजदूर किस तरह से अपनी जिंदगी को बचाता है। वैसे तो आप ने मौत के कुएं में एक साथ तीन गाड़ियां को दौड़ते हुए देखा होगा। लेकिन इस वीडियो में किसी गाड़ी का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

ऐसे बचाई मजदूर ने अपनी जान

इस वीडियो में एक मजदूर कुआं के लिए खुदाई कर रहा होता है। इस दरमियान वह शख्स गढ़े में फंस जाता है। इस घटनास्थल पर कुछ और भी मजदूर उपस्थित हैं। वह मजदूर अपने फंसे हुए साथी को निकालने के लिए सोच रहे होते हैं। तभी अचानक से गढ़े में फंसा हुआ मजदूर अपना दिमाग लगाता है। और गढ़े का एक कोना पकड़ कर तेजी से गाड़ी की तरह दौड़ने लगता है। जिसे देख उसके साथी अचरज में आ जाते हैं। फंसा हुआ मजदूर गढ़े से बाहर आ जाता है। जिसे देख उसके साथी खुश हो जाते है।

यहां देखें वीडियो-

[video width="282" height="444" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/02/WhatsApp-Video-2021-02-19-at-2.21.20-PM.mp4"][/video]

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया कंपनियों के पास 36 घंटे, सरकार ने की तैयारी, लागू होंगे नए कानून

क्या आप जानते हैं किस तरह के बल का प्रयोग होता है

ऐसे समय में centrifugal force यानी (अपकेन्द्री शाक्ति) का प्रयोग किया जाता था। जिसमें गढ़े में फंसा हुआ व्यक्ति बड़ी ही आसानी से बाहर निकल जाता है। आप ने देखा होगा कि सर्कस में मौत के कुएं में एक व्यक्ति किस तरह से बाईक लिए खुद को सुरक्षित निकाल लेता है।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर मीम्स का आया सैलाब, श्वेता की वायरल टॉक पर सब हुए हैरान

यह दृश्य देख वहां मौजूद लोग हैरत में आ जाते है कि किस तरह से एक व्यक्ति बिना किसी सहारे के इस गढ़े से सुरक्षित निकल आता है। आप को बता दें ऐसे समय में वह खिलाड़ी centrifugal force का इस्तेमाल करता है। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि खिलाड़ी इस मौत के कुएं में फंस जाते हैं और मौत का शिकार हो जाते हैं। यह खतरनाक खेल इतना आसान नहीं होता जितना कि देखने में लगता है। यह खतरनाक खेल वाकई में काबिले तारीफ होता है।

श्वेता पांडेय

यह भी पढ़ें: बीच सड़क पर आपस में भिड़े दो कंगारू, देखिए इस वीडियो में आगे क्या हुआ

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story