×

कर्नाटक में आज भी जिंदा है पुरानी परंपरा, तेजी से वायरल हुआ ये वीडियो

वायरल हुआ ये वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इसे लोगों ने खूब पसंद किया है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि काश कई अन्य शहरों में भी ऐसी ही सांस्कृतिक और विरासत होती।

Shreya
Published on: 8 Feb 2021 12:37 PM GMT
कर्नाटक में आज भी जिंदा है पुरानी परंपरा, तेजी से वायरल हुआ ये वीडियो
X
कर्नाटक में आज भी जिंदा है पुरानी परंपरा, तेजी से वायरल हुआ ये वीडियो

नई दिल्ली: कर्नाटक का एक ऐसा वीडियो जिसे देखने के बाद आप भी बोलेंगे वाह क्या बात है। भारत देश अपने परंपराओ और कलाओं के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। हिन्दुस्तान में अन्य देश के लोग भी परंपरा और कला को सीखने आते हैं। लेकिन आज के समय में कहीं न कहीं यह कला धीरे-धीरे धुधिल होती जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो

इस बदलते वक्त में लोग अपनी परंपरा को पीछे छोड़ते जा रहे हैं। एक वक्त था जब कोई घर से कहीं जाता था तो अपने बड़ों के आशीर्वाद के साथ जाता था और आज का समय है कि लोग अपने संस्कारों को भूलते जा रहे हैं। लेकिन आप को बताते चलें कि सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख कर लोगों ने बोला की पुरानी यादें ताजा हो गईं। आइए देखते हैं क्या है इस वीडियो में-

यह भी पढ़ें: कमजोर दिल वाले न देखें ये Video, बढ़ जाएंगी दिल की धड़कने, आंखें कर लेंगे बंद

क्या है इस वायरल वीडियो में?

भारत का कर्नाटक राज्य अपने कलाओं के लिए जाना जाता है। यहां पर आए दिन सांस्कृतिक समारोह होता रहता है। कर्नाटक स्थित गांव अश्वथपुरा में इस समय नागरा संकीर्तन हो रहा है। इस कीर्तन में उस गांव की महिलाएं, बच्चे और बड़े सभी ने बड़चढ़ कर भाग लिया। जहां पर सभी के हाथों में झाल है और झाल को सभी एक साथ बचाते हुए वहां के लोकप्रिय संगीत गा रहे हैं।

जहां पर एक लड़की सांस्कृतिक कथक नृत्य करती हुई दिख रही है। यह कीर्तन बहुत ही शांतिपुर तरीके से मनाया जा रहा है। यह संगीत बहुत ही मधुरता के साथ गाया जा रहा है। इस तरह की परंपराएं पहले गांवों में, स्वच्छ, शांत तौर पर मनाया जाता था। लेकिन धीरे धीरे लोग अपनी परंपरा को भूलते जा रहे हैं।

यहां देखें वीडियो-

https://www.facebook.com/877336255717207/videos/2911144402455650

यह भी पढ़ें: Twitter ब्लाॅक करें 1178 अकाउंट: पाक-खालिस्तानी रच रहे साजिश, केंद्र ने की मांग

लोग वीडियो को दे रहे हैं खूब प्यार

इस परंपरा को कायम रखने के लिए इस कीर्तन का आयोजन किया गया है। जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इसे लोगों ने खूब पसंद किया है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि काश कई अन्य शहरों में भी ऐसी ही सांस्कृतिक और विरासत होती। आप को बताते चलें कि इसे जोरो-शोरो से शेयर किया जा रहा है।

रिपोर्ट- श्वेता पांडेय

यह भी पढ़ें: बाल-बाल बचा ये स्टार एक्टर, वैनिटी का हुआ एक्सीडेंट, जानिए अब कैसा है हाल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story