×

अद्भुत अयोध्या: इससे खूबसूरत कुछ नहीं, विश्व बना इस ऐतिहासिक दिन का गवाह

राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर पूरी अयोध्या को कुछ इस तरह से सजाया गया है, जैसे कभी श्रीराम के वनवास से लौटने के बाद उनके स्वागत में आयोध्या सजी होगी।

Shivani
Published on: 5 Aug 2020 7:14 AM GMT
अद्भुत अयोध्या: इससे खूबसूरत कुछ नहीं, विश्व बना इस ऐतिहासिक दिन का गवाह
X
ayodhya-historical-moment-ram-mandir-bhoomi-poojan

अयोध्या: रामजन्म भूमि आज दशकों पुरानी राजा दशरथ की भव्य नगरी की तरह नजर आ रही है। मंदिर के भूमि पूजन को लेकर पूरी अयोध्या को कुछ इस तरह से सजाया गया है, जैसे कभी श्रीराम के वनवास से लौटने के बाद उनके स्वागत में आयोध्या सजी होगी। अयोध्या सीमा पर प्रवेश से पहले ही उसकी साज सजा नजर आने लगेगी, जो आपकी उत्सुकता को बढ़ा देगी।

भूमि पूजन में पीएम मोदी, योगी और भागवत समेत 170 विशिष्ट मेहमान शामिल

दशकों के इंतज़ार के बाद राम मंदिर निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। सालों से पंडाल में बैठे भगवान राम अब महलों में रहेंगे। इसकी ख़ुशी हर भारतीय और हर हिन्दू की आँखों में नजर आ सकती है। पूरे देश से 135 साधू संत अयोध्या पहुंचे हैं। भूमि पूजन में लगभग 170 विशिष्ट मेहमान शामिल हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, गवर्नर आनंदी बेन पटेल और विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ मोहन भागवत कार्यक्रम में शामिल हुए। पूरा विश्व इस ऐतिहासिक दिन का गवाह बना है।

ये भी पढ़ें- मोदी का संकल्प पूरा: सदियों बाद आया ये पल, राम लला के सामने नतमस्तक हुए PM

भूमि पूजन के लिए अयोध्या की अद्भुत सजावट:

अयोध्या के सभी महत्व के मंदिर व इमारतों को रंग बिरंगी लाइटों से ऐसा सजाया गया है कि इमारतों ने रंग ही बदल दिया है। सज धज कर भूमि पूजन के लिए तैयार अयोध्या जगमगा रही है। घरों पर लगे केसरिया य, लाल व पीले झंडे अयोध्या के लोगों की ख़ुशी और इस ख़ुशी में उनके सरोबार होने की कहानी कहते हैं। अयोध्या को इन रंगों के झंडों से पाट दिया गया है।

ये भी पढ़ें- हनुमानगढ़ी में भगवान के दर्शन के लिए पीएम मोदी ने ये खास वस्त्र ही क्यों चुना?

इतनी खूबसूरत अयोध्या, नजारा देख हो जायेंगे उत्साहित

खूबसूरती बयां करते सरयू के घाट, जगमग रोशनी और उसके किनारे बैठे साधु, हनुमान गढ़ी और बाकी मंदिरों को जाते रास्ते और उनपर मौजूद संत 500 क्विंटल फूलों से सजी अयोध्या शहर की सड़कें, घरों की छत पर लगे भगवा ध्वज और रास्ते भर साथ चलने वाली दीवारों पर रामायण के पात्रों के चित्र भी यहाँ की ख़ुशी ज़ाहिर कर रहे हैं। सजावट के लिए लिए देश के साथ विदेश से भी फूल मंगवाए गए हैं। इस अवसर पर अयोध्या का मनमोहक नजारा दिख रहा है।

पूरे देश में हो रही पूजा

अयोध्या में भूमि पूजन हो रहा है, लेकिन पूरे देश में इसके लिए भजन कीर्तन, यज्ञ हो रहे हैं। कई आश्रमों में भजन-कीर्तन चल रहे हैं। मंदिरों में रामायण के पाठ कराये जा रहे हैं। लोग बधाई गीत गा रहे हैं। साधु संतों के साथ रामधुन पर आम लोग भी नाच रहे हैं, गा रहे हैं। सरयू नदी के किनारे खड़ाऊ और धनुष की पूजा अर्चना हुई। जय श्रीराम के नारे की गूंज रहे हैं।

ये भी पढ़ें- अयोध्या पहुंचे ये मेहमान: इन दिग्गजों का जमावड़ा, सीएम योगी कर रहे स्वागत

व्हाइट हाउस तक जय श्री राम की गूँज:

अमेरिका में राम भक्त सड़को पर भजन कीर्तन करते और जय श्री राम के नारे लगाते नजर आये। वहां बसे एनआरआई अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के उत्साह के लिए उतने ही उत्साहित हैं, जितने भारत और अयोध्या में बसे लोग हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story