×

होली के ये जबरदस्त गाने, सुनकर थिरकने लगेंगे आप, अभी करें प्लेलिस्ट में शामिल

आज देशभर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है| होली पूरी दुनिया में अपने कलर्स और इस दिन बनने वाले स्वादिष्ट पकवानों के लिए जाना जाता है|

Shreya
Published on: 10 March 2020 3:00 AM GMT
होली के ये जबरदस्त गाने, सुनकर थिरकने लगेंगे आप, अभी करें प्लेलिस्ट में शामिल
X
होली के ये जबरदस्त गाने, सुनकर थिरकने लगेंगे आप, अभी करें प्लेलिस्ट में शामिल

आज देशभर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है| होली पूरी दुनिया में अपने कलर्स और इस दिन बनने वाले स्वादिष्ट पकवानों के लिए जाना जाता है| होली में जितने ज्यादा कलर्स होते हैं, मजा दोगुना कर जाते हैं| इसी तरह बॉलीवुड इंडर्स्टी में कुछ ऐसे सदाबहार गाने हैं, जो होली का मजा दोगुना कर जाते हैं| तो आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें होली के दिन सुन आप इस त्योहार का मजा दोगुना कर सकते हैं|

बागबान- होली खेले रघुवीरा

बागबान फिल्म का ये गाना होली के अवसर पर हर जगह सुनने को मिल ही जाता है| इस गाने को सुनने के बाद शायद ही कोई ऐसा होगा जो अपने कदम थिरकने से रोक सके| ये गाना दशकों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है| इस गाने को बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर यानि अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज दी है|

यह भी पढ़ें: रंग दे मोहे रंगरेज

वक्त- लेट्स प्ले होली

वक्त फिल्म का ये गाना आज भी दर्शकों के मन में बसा हुआ है| अक्शय कुमार और प्रियंका चोपड़ा का ये गाना सुनते ही अपने आप लोगों के कदम थिरकने लगते हैं| होली के दिन ये गाना आप अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं|

ये जवानी है दीवानी- बलम पिचकारी

रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म का ये गाना लोगों ने काफी पसंद किया था| जब ये सॉन्ग रिलीज हुआ तो दर्शकों का इसे काफी ज्यादा प्यार मिला| होली से लेकर अन्य त्योहारों में भी ये गाना लोगों की पसंद बना रहता है| इस गाने को भी आप अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं और इस गाने से अपनीे होली का मजा दोगुना कर सकते हैं|

यह भी पढ़ें: 60 साल की उम्र में इस कांग्रेसी नेता ने की शादी, मेहमानों की लिस्ट देख चौंक जाएंगे

बदरीनाथ की दुल्हनिया- बदरी की दुल्हनिया

वरूण धवन और आलिया भट्ट की मूवी का ये सॉन्ग काफी पसंद किया जाता है| ये गाना रिलीज होते ही सबकी जुबान पर चढ़ गया| होली की पार्टी में आप इस गाने को एड करके इस त्योहार का मजा दोगुना कर सकते हैं| इस गाने को नेहा कक्कर और अमाल मलिक ने मिल कर गाया है|

सिलसिला- रंग बरसे

बॉलीवुड का ये गाना भी होली के दिन काफी सुना जाता है। भले ये गाना दशकों पुराना हो लेकिन आज भी पुरानी हो नई पीढ़ी इस गाने को खूब मजे से सुनती है। इस गाने में अमिताभ बच्चन और रेखा की कमेस्ट्री देखने को मिली थी। आप चाहे तो इस गाने को भी अपने प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: होली 2020- ऐसे दें बधाइयां: जबर्दस्त तरीके से करें Wish, खुश हो जायंगे आपके करीबी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story