×

होली जैसे दुनिया के 6 त्यौहार: ये देश करते हैं भारत की नकल, मनाते हैं ऐसे...

होली से दुनिया के कई देश इतना प्रेरित हैं कि भारत के रंगों के इस पर्व की नकल करते हैं। जानिए, किन देशों में मनाया जाता है होली जैसा त्यौहार...

Shivani Awasthi
Published on: 10 March 2020 4:30 AM GMT
होली जैसे दुनिया के 6 त्यौहार: ये देश करते हैं भारत की नकल, मनाते हैं ऐसे...
X

लखनऊ: होली के पर्व को पूरे भारत नें काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है। होली के धूम पूरी दुनिया में मशहूर है, लेकिन क्या आपको पता है कि होली से दुनिया के कई देश इतना प्रेरित हैं कि भारत के रंगों के इस पर्व की नकल करते हैं। जानिए, किन देशों में मनाया जाता है होली जैसा त्यौहार...

स्पेन का ला टोमाटीना फेस्टिवल

भारत की होली की तरह ही स्पेन में ला टोमाटीना फेस्टिवल मनाया जाता है। अगस्त महीने में होने वाले इस त्यौहार में लोग एक दूसरे पर टमाटर फेकते हैं।

रंगो की बजाय टमाटर के जरिए एक दूसरे को रंगने वाला यह त्यौहार पूरी दुनिया में मशहूर है।

ये भी पढ़ें- बहुत मशहूर ये होली: दुनियाभर की नजरें इन 5 जगहों पर, इसे न देखा-तो क्या देखा

दक्षिण कोरिया का बोरियांग मड फेस्टिवल

दक्षिण कोरिया में जुलाई के महीने में बोरियांग मड फेस्टिवल मनाया जाता है। होली की तरह खेले जाने वाला ये पर्व 10 दिनों तक मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें- बालीवुड में होली के इन गीतों का अब तक कोई नहीं मुकाबला

इस फेस्टिवल में लोग एक दूसरे पर मिट्टी का लेप लगाते हैं। होली जैसे ही इसमें गुलाल कि बजाए मिट्टीसे रंग दिया जाता है।

थाईलैंड का सोंगक्रन फेस्टिवल

थाईलैंड में भी सोंगक्रन नाम का एक फेस्टिवल होता है। अप्रैल में शुरू होने वाला यह फेस्टिवल दो से 3 दिन तक चलता है। इस फेस्टिवल के दौरान नेशनल हॉलिडे घोषित किया जाता है।

ये भी पढ़ें- होली के रंगों के बीच ऐसे रखें अपनी त्वचा का खास ख्याल

होता यूं हैं, कि इसमें लोग एक दूसरे पर ठंडा पानी फेकते हैं। ठीक वैसे ही, जैसे भारत में लोग पिचकारी से दूसरे पर रंग वाला पानी डालते हैं।

उत्तरी स्पेन का हारो वाइन फेस्टिवल

उत्तरी स्पेन में हारो वाइन फेस्टिवल मनाया जाता है। इस फेस्टिवल में लोग एक दूसरे पर वाइन फेंकते हैं। वाइन से सराबोर होकर लोग झूमतें हैं।

स्पेन का कास्कामोरस फेस्टिवल

वही सितंबर महीने में स्पेन में एक और ऐसा ही फेस्टिवल होता है, इसका नाम है कास्कामोरस फेस्टिवल। इस फेस्टिवल में लोग एक दूसरे को काले रंग से रंग देतें हैं।

ये भी पढ़ें- होली पर संकट: कोरोना नहीं इसने लगाया ग्रहण, अब कैसे मनाएंगे पर्व

इटली का बैटल ऑफ द ऑरेंज

होली की नकल करने में इटली भी पीछे नहीं है। यहां फरवरी माह में बैटल ऑफ द ऑरेंज नाम से त्यौहार मनाया जाता है। जिसमें लोग एक दूसरे पर संतरा मारते हैं।

ये भी पढ़ें- महिलाओं की बल्ले-बल्ले: यहां मिल रही बंपर छूट, तुरंत पहुंचकर करें खरीदारी

ये पर्व स्पेन में ला टोमाटीना फेस्टिवल की तरह ही होता है। बस फर्क इतना होता है कि उसमें टमाटर और इसमें संतरे का इस्तेमाल होता है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story