×

यहां लॉक डाउन घोषित: हुए इमरजेंसी जैसे हालात, सभी घरों में कैद

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए दुनियाभर के सभी देश अपने अपने स्तर पर युद्ध स्तर की तैयारियां कर रहे हैं। कई देशों ने तो लॉकडाउन घोषित कर दिया है। इसके तहत लोग अपने घरों से नहीं निकल सकते हैं।

Shivani Awasthi
Published on: 20 March 2020 7:36 AM GMT
यहां लॉक डाउन घोषित: हुए इमरजेंसी जैसे हालात, सभी घरों में कैद
X

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए दुनियाभर के सभी देश अपने अपने स्तर पर युद्ध स्तर की तैयारियां कर रहे हैं। कई देशों ने तो लॉकडाउन घोषित कर दिया है। इसके तहत लोग अपने घरों से नहीं निकल सकते हैं। बता दें कि भारत में एक दिन के लिए जनता कर्फ्यू घोषित किया है। वहीं केलोफोर्निया, इटली समेत

क्या होता है लॉकडाउन:

लॉकडाउन एक तरह से इमरजेंसी है। जिसके तहत लोगों को घरों से निकलने की अनुमति नहीं होती है। हालांकि सिर्फ आवश्यक चीजों को लाने के लिए ही बाहर जाने की अनुमति होती हैं। ऐसे में कई देशों में लॉक डाउन की व्यवस्था की गयी है।

ये भी पढ़ें: LIVE: देश में कोरोना वायरस से 5वीं मौत, जानकारी के छुपाने पर रेलवे कर्मचारी सस्पेंड

कैलोफोर्निया में बंद

कैलोफोर्निया में भी बंद की घोषणा की गयी है। सरकार ने आदेश जारी किये हैं कि लोग अपने घरों में रहें। जब तक जरूरत न हों घर से न निकलें। राज्य स्तर पर शट डाउन किये जाने से 40 मिलियन लोग प्रभावित होंगे।

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में बंद:

अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाले लॉस एंजिल्स में भी इसी तरह की घोषणा की है। अधिकारियों ने इस बाबत शासनादेश जारी किया है।

ये भी पढ़ें: कोरोना से रुपया हुआ धड़ाम! पहुंच गया 75 के पार, निवेशकों में मची हलचल

इटली में कोरोना का कहर बढ़ा:

इटली में पिछले 24 घंटों के दौरान 427 मौतें दर्ज हुई हैं। इटली में संक्रमण के नए मामलों में 15 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसी कड़ी में इटली में भी लॉक डाउन का ऐलान किया जा चुका है।

फ्रांस में भी लॉकडाउन:

इटली की तरह फ्रांस और जर्मनी ने भी अपने यहां लॉक डाउन की घोषणा कर दी है। सरकार लोगों से अपील कर रहे है कि वो सामाजिक तौर पर एकदूसरे से अलग-थलग रहकर संक्रमण को फैलने से रोक सकते हैं।

ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस पर बोले पीएम मोदी-22 मार्च को सुबह 7 से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में शट डाउन

ऑस्ट्रेलिया में पहले ही लॉक डाउन घोषित कर दिया गया हैं। वहीं न्यूजीलैंड में भी शट डाउन है। सभी फ्लाइट्स को यहां रद्द कर दिया गया हैं।

नेपाल में शट डाउन:

नेपाल ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए पूरे देश को लॉक डाउन करने का फैसला किया है। नेपाल सरकार ने आपात बैठक के बाद कोरोना से लड़ने के लिए कई अहम फैसले लिए जिसमें यूरोप के सभी देशों समेत पश्चिम एशिया के देश जपान, कोरिया, इरान, तुर्की और मलेशिया आदि देशों से विमानों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध 20 मार्च से 15 अप्रैल तक रहेगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story