×

ऐसे बनी करोड़पति: दुनिया की है सबसे अमीर महिला, बड़े-बड़े अरबपति भी फेल

दुनिया में कई ऐसी महिलाएं हैं, जिनकी बराबरी करने की कोशिश दुनिया भर के पुरुष करते हैं। इन्ही में से एक महिला ऐसी है, जो दुनियाभर के सबसे अमीर लोगों में शुमार है।

Shivani Awasthi
Published on: 8 March 2020 8:07 AM GMT
ऐसे बनी करोड़पति: दुनिया की है सबसे अमीर महिला, बड़े-बड़े अरबपति भी फेल
X

लखनऊ: दुनिया महिला दिवस मना रही है। महिलाओं को समाज में समान अधिकार दिलाने, उनके सम्मान को लेकर यह दिन मनाया जाता है लेकिन दुनिया में कई ऐसी महिलाएं हैं, जिनकी बराबरी करने की कोशिश दुनिया भर के पुरुष करते हैं। इन्ही में से एक महिला ऐसी है, जो दुनियाभर के सबसे अमीर लोगों में शुमार है। सबसे अमीर महिला का खिताब हासिल करने वाली इस महिला ने अपना एम्पायर खुद के बलबूते खड़ा किया और आज वह कई पुरुष अमीर रईसों को टक्कर दे रही है। जिस महिला के बारे में हम बात कर रहे हैं, उनका नाम है फ्रैंकोइस बेटनकोर्ट

टॉप अमीर महिलाओं की सूची में पहली हैं फ्रैंकोइस बेटनकोर्ट

फ्रैंकोइस बेटनकोर्ट के नाम दुनिया की सबसे अमीर महिला का खिताब है। हालंकि दुनिया के टॉप अरबपतियों की सूची में उनका नाम 15वें स्थान पर है। यानी 14 पुरुषों की संपत्ति बेटनकोर्ट से ज्यादा है।

ये भी पढ़ें:बहादुर महिला की कहानी: बम ब्लास्ट में उड़े थे दोनों हाथ, फिर भी जीती हर जंग

कौन है फ्रैंकोइस बेटनकोर्ट

दरअसल, फ्रैंकोइस बेटनकोर्ट ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स कंपनी लॉरेल की मालिक हैं। जिस जगह पर आज वो हैं, वहां बेटनकोर्ट अपने दम पर पहुंची हैं। उन्हें अपने बलबूते करोड़ों की संपत्ति बनाई है। बता दें कि बेटनकोर्ट की कुल संपत्ति 5250 करोड़ डॉलर है। भारतीय रुपये के अनुसार उनकी संपत्ति करीब 3.72 लाख करोड़ रुपए है।

ये भी पढ़ें: महिला दिवस 2020: भारत की ये दमदार महिलाएं, जिनके कदमों में पूरी दुनिया

अपने दम पर बढ़ाई संपत्ति, बनी करोड़ों की मालकिन:

गौरतलब है कि बेटनकोर्ट लॉरेल के संस्थापक यूजीन शूएलर की पोती है। साल 1997 में वह कंपनी के बोर्ड की सदस्य बनी। अपनी माँ के निधन के बाद बेटनकोर्ट सितंबर 2017 में अरबपतियों की सूची में कदम रखा। उनके चार्ज लेने के बाद उन्होंने अपनी मेहनत से संपत्ति में करीब 7.1 बिलियन डॉलर का इजाफा किया।

ये भी पढ़ें: Condom बचाएगा कोरोना से: मार्केट में मची लूट, ऐसे खुद को बचा रहे लोग

बेटनकोर्ट से पहले उनकी माँ लिलियन बेटनकोर्ट का नाम टॉप अमीर महिलाओं की सूची में पहले स्थान पर रहा था। जिसके बाद बेटनकोर्ट ने आज ये मुकाम हासिल कर लिया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story