×

IPL में एंट्री से पहले ही सचिन के बेटे अर्जुन पर बवाल, जानिए क्या है वजह

ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने 18 फरवरी को होने वाली नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। उन्होंने अपनी बेस प्राइस 20 लाख रुपये तय की है। आईपीएल की चैंपियन मुंबई इंडियंस के अर्जुन तेंदुलकर नेट बॉलर रहे हैं

Dharmendra kumar
Published on: 7 Feb 2021 12:52 PM GMT
IPL में एंट्री से पहले ही सचिन के बेटे अर्जुन पर बवाल, जानिए क्या है वजह
X
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2021) को लेकर तैयारियां शुरू गई है। 18 फरवरी को चेन्नई में नए सीजन के लिए नीलामी होगी।

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2021) को लेकर तैयारियां शुरू गई है। 18 फरवरी को चेन्नई में नए सीजन के लिए नीलामी होगी। इस ऑक्शन में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों ने अपनी बेस प्राइज बीसीसीआई को बता दी है। इसके आधार पर अब उनकी बोली लगाई जाएगी। भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी इस ऑक्शन में शामिल होंगे।

जैसे ही पता चला कि अर्जुन तेंदुलकर भी आईपीएल ऑक्शन में शामिल होंगे, तो लोगों सवाल खड़ कर दिए। इसके साथ सोशल मीडिया पर पर लोगों ने अर्जुन को ट्रोल कर दिया। लोगों ने किसान आंदोलन पर किए गए सचिन तेंदुंलकर के ट्वीट को भी लेकर उन पर निशाना साधा।

कई लोगों ने कहा कि सचिन ने काॅरपोरेट को खुश करने के लिए ट्विटर पर बयान दिया था। दरअसल सचिन ने किसान आंदोलन को लेकर विदेश हस्तियों के बयान पर ट्वीट कर कहा था कि बाहरी ताकतों को किसान आंदोलन में दखल अंदाजी नहीं करना चाहिए। भारतीयों के बारे में भारतीय ही सोचने में सक्षम हैं।

ये भी पढ़ें...IND vs ENG 3rd Day: ये होगा भारत का पहला टारगेट, दबाव में आई टीम

Arjun Tendulkar

कुछ खास नहीं रहा डेब्यू

ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने 18 फरवरी को होने वाली नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। उन्होंने अपनी बेस प्राइस 20 लाख रुपये तय की है। आईपीएल की चैंपियन मुंबई इंडियंस के अर्जुन तेंदुलकर नेट बॉलर रहे हैं। इसके साथ ही अर्जुन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से खेला। हालांकि अर्जुन का यह डेब्यू कुछ खास नहीं रहा, उन्होंने तीन ओवरों में 34 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

ये भी पढ़ें...जो रूट: भारत में ही डेब्यू और 50वां टेस्ट, फिर सौवें मैच में यहीं बनाया विश्व रिकॉर्ड

कुछ लोगों को कहना है कि सचिन तेंदुलकर की वजह से अर्जुन तेंदुलकर आईपीएम 2021 में मौका दिया जा रहा है। इसलिए ही उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया था, ताकि उद्योगपति आईपीएल के लिए उनको खरीद सकें।

ये भी पढ़ें...चेन्नई टेस्ट : जो रूट के नाम दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड, बने दुनिया के पहले क्रिकेटर

800 से ज्यादा भारते खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

आईपीएल ऑक्शन के लिए भारत के 814 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके अलावा 283 विदेशी खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इनमें वेस्टइंडीज के 56, ऑस्ट्रेलिया के 42 और साउथ अफ्रीका के 38 खिलाड़ी शामिल हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story