×

जिस शख्स से कर रही है बबीता फोगाट शादी, जानिए उसके बारे में सब कुछ

अंतर्राष्ट्रीय महिला पहलवान बबीता फोगाट किसी परिचय की मोहताज नहीं है। फोगाट बहनों में बबीता का नंबर 2 है।  खेल में उपलब्धि होने के बाद अब बबीता शादी करके नई पारी की शुरुआत करने जा रही है। बबीता फोगाट ने अपना जीवनसाथी चुन लिया है।

suman
Published on: 14 Nov 2019 9:43 AM GMT
जिस शख्स से कर रही है बबीता फोगाट शादी, जानिए उसके बारे में सब कुछ
X

जयपुर:अंतर्राष्ट्रीय महिला पहलवान बबीता फोगाट किसी परिचय की मोहताज नहीं है। फोगाट बहनों में बबीता का नंबर 2 है। खेल में उपलब्धि होने के बाद अब बबीता शादी करके नई पारी की शुरुआत करने जा रही है। बबीता फोगाट ने अपना जीवनसाथी चुन लिया है। अपने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए रेसलर बबीता ने यह जानकारी दी। उन्होंने अपनी इस पोस्ट में लिखा, आप जानते हैं मेरे पापा का आर्शीवाद लेने के बाद अब यह रिश्ता ऑफिशियल हो चुका है। वक्त आ गया है दिलवाला अब अपनी दुल्हनिया ले जाए।’ बबीता फोगाट के होने वाली पति का नाम है विवेक सुहाग है।

कौन है विवेक

बबीता जिस विवेक सुहाग से शादी करने वाले है वो झज्जर जिले के गांव मातनहेल के निवासी हैं। लेकिन अब उनका परिवार नजफगढ़ में रहता है। विवेक भी पहलवान हैं। पहलवानी में भारत केसरी पुरस्कार जीता हैं। विवेक का जन्म दिल्ली के नजफगढ़ में हुआ था। उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की और उसके बाद पहलवानी के शौक को आगे बढ़ाया। उनके प्रोफेशन की बात करें तो वो इंडियन रेलवे में काम करते हैं।

IND VS BAN: होलकर स्टेडियम में दुश्मन को धूल चटाने को तैयार है भारतीय टीम

बबीता के पिता द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महाबीर पहलवान एवं चाचा सज्जन बलाली ने दोनों परिवारों के बीच यह रिश्ता पक्का किया है। दिसंबर में बबीता और विवेक शादी के बंधन में बंधेंगे। बबीता फोगाट हरियाणा के चरखी-दादरी जिले के गांव बलाली की रहने वाली है। 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक और 2012 में कांस्य मेडल जीता। साल 2014 और 2018 में हुए कॉमनवेल्थ खेलों में वह भारत के लिए रेसलिंग में गोल्ड मेडल जीत चुकी है।

IND VS BAN: होलकर स्टेडियम में दुश्मन को धूल चटाने को तैयार है भारतीय टीम

फिल्म दंगल गीता व बबीता फोगाट के जीवन पर ही बनी है। फोगाट बहनें गीता और बबीता के जीवन पर बॉलीवुड फिल्म ‘दंगल’ बन चुकी है।

suman

suman

Next Story