×

Ben Stokes ने ‘Ashes 2023’ के इतिहास में तोड़ा 18 साल पुराना रिकॉर्ड

Ben Stokes in Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। लंदन के द ओवल मैदान पर एशेज सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा।

Yachana Jaiswal
Published on: 30 July 2023 12:47 PM GMT
Ben Stokes ने ‘Ashes 2023’ के इतिहास में तोड़ा 18 साल पुराना रिकॉर्ड
X
Ben Stokes (Pic Credit -Social Media)

Ben Stokes in Ashes 2023: इंग्लैंड क्रिकेट टीम की तरफ से कैप्टन बेन स्टोक्स ने एशेज सीरीज में बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच के दौरान बेन स्टोक्स ने ताबड़तोड़ रन बनाते हुए पारी खेली है। बेन स्टोक्स का आंकड़ा छोटा रहा लेकिन उन्होंने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। 42 रन की पारी के दौरान स्टोक्स ने एशेज के इतिहास में अपना नाम लिखने में कामयाब हो गए है। बेन स्टोक्स एशेज सीरीज में सबसे ज्यादा 15 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बना लिया है। वे ऐसे बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो चुके है।

Ben Stokes ने Ashes Series में दर्ज किया नया कीर्तिमान

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में भले ही 42 रन बनाया। लेकिन इस 42 रन को बनाए ही स्टोक्स ने एक बड़ा रिकॉर्ड खुद के नाम कर किया है। सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के लिस्ट में शामिल हो चुके है। सबसे ज्यादा छक्के लगाने कतार में इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन का पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। स्टोक्स ने एशेज सीरीज के इतिहास में सबसे ज्यादा 15 छक्के लगाया है। आपको बता दें कि पीटरसन के नाम यह रिकॉर्ड एशेज में 14 छक्के लगाने के बाद मिला था।

वेस्ट इंडीज के भी इस खिलाड़ी का तोड़ा रिकॉर्ड

स्टोक्स ने वेस्टइंडीज के शानदार बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर के एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक छक्के लगाने की भी बराबरी कर ली है। हेटमायर एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। हेटमेयर ने 2018-19 सीरीज में बांग्लादेश से मैच के दौरान सबसे ज्यादा 15 छक्के लगाए थे। इस मामले में में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी दर्ज हैं जिन्होंने 2019-20 की घरेलू सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था।

अगर बात करें पांचवें टेस्ट के फाइनल के खेल के हाल की तो पांचवे दिन का खेल जारी है। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 395 रन बनाए हैं। इंग्लैंड टीम ने अपनी पहली पारी में 283 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 295 रन पर ऑलआउट हुई थी। इस दौरान कंगारू टीम ने इंग्लैंड पर 12 रन की बढ़त हासिल की थी। ऐसे में दूसरी पारी में इंग्लैंड की बढ़त अब तक 384 रन की हो चुकी है।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story