Chadryaan 3 Update: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर खेल जगत से ISRO को खूब मिली शुभकामनाएं

Chadryaan 3 Update: चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने बुधवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर भारत को ऐतिहासिक सफलता दी है।

Yachana Jaiswal
Published on: 24 Aug 2023 7:21 AM GMT
Chadryaan 3 Update: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर खेल जगत से ISRO को खूब मिली शुभकामनाएं
X
Pic Credit - Social Media

Chadryaan 3 Update: भारत ने बुधवार को इतिहास की किताबों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया हैं। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करके भारत को वैज्ञानिक क्षेत्र में विश्व गुरु बना दिया है। अंतरिक्ष यान भारतीय समयानुसार शाम 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने में सफल रहा। आपको बता दें कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने का यह भारत का दूसरा प्रयास था। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने का भारत का पहला प्रयास 2019 में आंशिक रूप से ही सफल हो पाया था। अंत में लैंडिंग के कुछ मिनट पहले लैंडर से संपर्क टूट गया था।

भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को IND vs IRE तीसरे T20I से पहले डबलिन में भारत के इस ऐतिहासिक चंद्रयान-3 के चांद पर लैंडिंग का जश्न मनाया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखने के दौरान जश्न मनाते और तालियां बजाते हुए भारतीय क्रिकेट टीम का एक वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया। कैप्टन जसप्रित बुमराह, रिंकू सिंह, यशस्वी जयसवाल और अन्य खिलाड़ी भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि की खुशी से सराहना कर रहे थे।

टीम इंडिया के अलावा, भारतीय क्रिकेटरों और अन्य खेल हस्तियों ने भी सोशल मीडिया पर इसरो (ISRO)और उनके वैज्ञानिकों, इंजीनियरों की टीम को बधाई दी है। क्रिकेटर विराट कोहली, रोहित शर्मा , गौतम गंभीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या और अन्य सहित मुक्केबाज विजेंद्र सिंह तक, कई भारतीय खेल सितारों ने ट्विटर पर भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने देश के लिए एक खास दिन के दौरान एक बार फिर अपनी देशभक्ति का प्रदर्शन किया। भारत ने चंद्रयान-3 परियोजना के माध्यम से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने वाला पहला देश बनकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित एक वीडियो में, "धोनी' को जश्न मनाते देखा जा सकता है। नीले टैंक टॉप और जिम शॉर्ट्स पहने हुए, उन्हें चंद्रयान -3 के लैंडर मॉड्यूल की सफल लैंडिंग की सराहना करते हुए देखा गया। यहां देखे वीडियो

इससे पहले दिन में, एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपनी बेटी जीवा धोनी का एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह रांची में अपने आवास पर चंद्रमा पर उतरने की उपलब्धि का जश्न मना रही थीं। हालांकि चंद्रयान-3 इवेंट के वक्त एमएस धोनी जिम में नजर आ रहे थे।

गौरतलब हैं कि चंद्रयान 3 मिशन 14 जुलाई 2023 को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। लैंडर विक्रम और एक रोवर (प्रज्ञान) अब चंद्रमा की सतह पर वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story