×

टीम इंडिया ने इंग्लैंड से जीती सीरीज, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में बनाई जगह

इंग्लैंड की दूसरी पारी 135 रन पर सिमट गई। उसने पहली पारी में 205 रन बनाए थे। वहीं, भारत ने पहली पारी में 365 रन बनाए। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है।

SK Gautam
Published on: 6 March 2021 7:02 AM GMT
टीम इंडिया ने इंग्लैंड से जीती सीरीज, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में बनाई जगह
X
India vs England 4th Test Day 3 Live: स्पिन खेलने में इंग्लैंड के बल्लेबाज नाकाम, खोये चार विकेट

अहमदाबाद: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट सीरिज में भारत ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज के चौथे और आखिरी मैच में पारी और 25 रनों से हरा दिया है। इंग्लैंड की दूसरी पारी 135 रन पर सिमट गई। उसने पहली पारी में 205 रन बनाए थे। वहीं, भारत ने पहली पारी में 365 रन बनाए। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है।

इंग्लैंड की दूसरी पारी 135 रनों पर सिमटी

इंग्लैंड की दूसरी पारी 135 रन पर सिमट गई। लॉरिंस आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे। उन्हें अश्विन ने बोल्ड किया। वह 50 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन और अक्षर पटेल ने 5-5 विकेट लिए। इंग्लैंड की ओर से लॉरिंस ने सबसे ज्यादा रन बनाए।

देखें कब क्या हुआ ?

इंग्लैंड का स्कोर 132-8

इंग्लैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए हैं। लॉरिंस 49 और लीच 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड भारत से 28 रन अब भी पीछे है।

जीत से दो विकेट दूर भारत

इंग्लैंड को आठवां झटका लगा है। डॉम बैस 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें अक्षर पटेल ने आउट किया। 111 के स्कोर पर इंग्लैंड का आठवां विकेट गिरा है। अक्षर पटेल का ये पांचवां विकेट है। उन्होंने चौथी बार पांच विकेट हॉल लिया है।

ये भी देखें: मथुरा: जानिए कौन हैं खड़ेश्वरी बाबा, इनकी तपस्या और खान-पान देखकर सभी हैरान

अक्षर ने इंग्लैंड को दिया सातवां झटका

इंग्लैंड को सातवां झटका लगा है। अक्षर पटेल ने बेन फोक्स को आउट किया है। फोक्स 13 रन बनाकर आउट हुए हैं। रहाणे ने स्लिप में उनका कैच लिया। अक्षर का ये चौथा विकेट है। इंग्लैंड का स्कोर 111-7 है। वह भारत से 49 रन पीछे है।

ये भी देखें: आलू से बना होटल: खासियत जानकर हो जाएंगे दंग, एक दिन का किराया 15 हजार

इंग्लैंड का स्कोर 104-6

40 ओवर के बाद इंग्लैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं। लॉरिंस 27 और फोक्स 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड भारत से अब भी 56 रन पीछे है।

चाय के बाद का खेल शुरू

चाय के बाद का खेल शुरू हो गया है। इंग्लैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 95 रन बना लिए हैं। फोक्स 8 और लॉरिंस 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

चाय तक इंग्लैंड का स्कोर 91-6

चाय तक इंग्लैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाए हैं। लॉरिंस 19 और फोक्स 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड भारत से 69 रन पीछे है। दूसरे सेशन में इंग्लैंड ने 6 विकेट खोए हैं। अश्विन और अक्षर ने 3-3 विकेट लिए हैं।

ये भी देखें: BSNL का धांसू प्लान: सिर्फ इतने रुपए में 395 दिन की वैलिडिटी, जानिए पूरी डिटेल्स

इंग्लैंड का स्कोर 78-6

30 ओवर के बाद इंग्लैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं। लॉरिंस 11 और फोक्स 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड भारत से अब भी 82 रन पीछे है।

जो रूट फिर फेल

दोहरे शतक से भारत दौरे की शुरुआत करने वाले जो रूट टेस्ट सीरीज की आखिरी पारी में सस्ते में आउट हो गए। उन्हें अश्विन ने LBW किया। रूट 30 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन का पारी में तीसरा विकेट है। 65 के स्कोर पर इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा है। वह भारत से 88 रन पीछे है।

पोप 15 रन बनाकर आउट

इंग्लैंड को ऑली पोप के रूप में पांचवां झटका लगा है। वह 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें अक्षर की गेंद पर ऋषभ पंत ने स्टंप किया। 65 के स्कोर पर इंग्लैंड का पांचवां विकेट गिरा है। वह भारत से 95 रन पीछे है। अक्षर पटेल ने तीन और आर अश्विन ने दो विकेट लिए हैं।

ये भी देखें: भगवान के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु को हाथी ने मार डाला, लोगों ने भागकर बचाई जान

पारी की हार से बच पाएगी इंग्लैंड?

इंग्लैंड को पारी की हार से बचने के लिए 98 रन और बनाने हैं। 62 रन पर उसके 4 विकेट गिर चुके हैं। रूट 29 और पोप 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की ओर से अश्विन और अक्षर ने 2-2 विकेट लिए हैं।

सुनील गावस्कर को किया गया सम्मानित

इंग्लैंड के लिए रूट अहम

41 रन पर 4 विकेट खो चुकी इंग्लैंड टीम के लिए जो रूट अहम हैं। अगर इंग्लैंड को पारी की हार से बचना है तो रूट का क्रीज पर रहना जरूरी है। इंग्लैंड भारत से अभी भी 119 रन पीछे है। फिलहाल रूट 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ पोप दे रहे हैं, जो 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

स्पिन के आगे नहीं टीक पाए इंग्लैंड के बल्लेबाज

इंग्लैंड के बल्लेबाज स्पिन को खेलने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं। अनुभवी बेन स्टोक्स भी आउट हो गए हैं। वह 1 रन बनाकर कोहली के हाथों कैच आउट हुए। 30 के स्कोर पर इंग्लैंड को चौथा झटका लगा है। अक्षर पटेल का पारी में ये दूसरी विकेट है। उन्होंने सीरीज में अब तक 24 विकेट लिए हैं।

ये भी देखें: रेल यात्रियों को तोहफा: रेलवे ने किया बड़ा एलान, अब मिलेगी ये खास सुविधा

20 रन पर गिरे इंग्लैंड के तीन विकेट

दूसरी पारी में भी इंग्लैंड की हालत पतली है। 20 रन पर उसके तीन विकेट गिर चुके है। सिब्ली के रूप में इंग्लैड को तीसरा झटका लगा। उन्हें अक्षर पटेल ने आउट किया। वह 3 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड भारत से 140 रन पीछे है।

India vs England Live Score 4th Test Day 3

हैट्रिक से चूके अश्विन

आर अश्विन ने कमाल की गेंदबाजी की है। उन्होंने इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ा दी है। अश्विन ने इंग्लैंड को लगातार दो झटके दिए हैं। पहले उन्होंने ओपनर क्रॉउली को रोहित के हाथों कैच आउट कराया।

अगली ही गेंद पर उन्होंने जॉनी बेयरस्टो को रहाणे के हाथों आउट कराया। अश्विन की अगली गेंद को जो रूट ने खेला। रूट ने अस्विन की इस गेंद को आसानी से खेला और इस तरह अश्विन हैट्रिक से चूक गए। 11 रन पर इंग्लैंड के दो विकेट गिर चुके हैं। कप्तान जो रूट और सिब्ली क्रीज पर हैं।

ये भी देखें: मुगल शासक हुमायूं: 23 साल की उम्र में बैठा सिंहासन पर, जानें पूरा इतिहास

लंच ब्रेक तक इंग्लैंड का स्कोर 6-0

तीसरे दिन का पहला सेशन समाप्त हो गया है। इंग्लैंड ने 3 ओवर में बिना किसी के नुकसान 6 रन बनाए हैं। क्रॉउली 5 और सिब्ली 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड भारत से 154 रन पीछे है।

इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू

इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू हो गई है। 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के उसने 2 रन बना लिए हैं। सिब्ली 0 और क्रॉउली 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की ओर से पहला ओवर मो।सिराज ने किया। उनके इस ओवर में एक रन बने। अगला ओवर अक्षर पटेल ने किया। उनके भी इस ओवर में एक रन बने।

ये भी देखें: आत्मघाती हमले से दहला उठा ये देश, 20 से अधिक की मौत, 30 से ज्यादा लोग जख्मी

आखिरी तीन विकेट 0 रन पर गिरे

भारत के आखिरी तीन विकेट 0 रन पर गिरे। पहले अक्षर पटेल 43 रन पर आउट हुए। उन्हें बेयरस्टो ने रन आउट किया। अगले ओवर में बेन स्टोक्स ने ईशांत शर्मा को LBW किया। स्टोक्स ने ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद सिराज को भी बोल्ड कर दिया। इस तरह भारत की पहली पारी 365 रन पर सिमट गई। वॉशिंगटन सुंदर 96 रन पर नाबाद रहे। भारत ने इंग्लैंड पर 160 रनों की लीड ली है। इंग्लैंड की ओर से स्टोक्स ने 4, एंडरसन ने 3 और लीच ने 2 विकेट झटके।

150 के पार हुई लीड

भारत की इंग्लैंड पर लीड 150 के पार हो गई है। 113 ओवर के बाद भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 363 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड पर उसकी बढ़त 158 रनों की हो गई है। सुंदर 95 और अक्षर 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। सुंदर अपने पहले टेस्ट शतक की ओर बढ़ रहे हैं।

इंग्लैंड पर 142 रनों की बढ़त

अहमदाबाद टेस्ट मैच में भारत ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इंग्लैंड पर उसकी लीड 142 रनों की हो गई है। सुंदर 88 और अक्षर 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 347-8 है।

ये भी देखें: ‘रेपिस्ट’ निकला बेगुनाह: 20 साल बाद हुआ साबित, अब यूपी पुलिस को देना होगा जवाब

भारत का स्कोर 333-7

105 ओवर के बाद भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 333 रन बना लिए हैं। सुंदर 76 और अक्षर 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने इंग्लैंड पर 128 रनों की बढ़त बना ली है।

अक्षर-सुंदर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल के बीच आठवें विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी हो चुकी है। सुंदर 71 और अक्षर 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 321 रन हो गया है। इंग्लैंड पर उसकी बढ़त 116 रनों की हो गई है।

इंग्लैंड पर बढ़त 100 रनों के पार

भारत ने इंग्लैंड पर 100 रनों से ज्यादा की बढ़त बना ली है। उसकी लीड 104 रनों की हो गई है। सुंदर 70 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं अक्षर पटेल 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर 309-7 है।

ये भी देखें: Petrol होगा महंगाः फिर लगेगी तेल के दामों में आग, जानें Petrol Diesel की कीमतें

तीसरे दिन का खेल शुरू

चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। इंग्लैंड की ओर से पहला ओवर जेम्स एंडरसन ने किया। उनका सामना वॉशिंगटन सुंदर ने किया। एंडरसन का ये ओवर मेडन रहा। भारत का स्कोर 294-7 है।

खेल शुरू होने से पहले टीम इंडिया का Huddle

चौथे टेस्ट का आज तीसरा दिन

स्टंप्स तक क्या था स्कोर

स्टंप्स तक भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 294 रन बनाए। सुंदर 60 और अक्षर 11 रन पर नाबाद लौटे। आखिरी सेशन में भारत ने 141 रन बनाए। इस दौरान उसने सिर्फ एक विकेट खोया। आउट होने वाले बल्लेबाज ऋषभ पंत रहे। उन्होंने 101 रन बनाए।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story