×

LSG vs MI: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 81 रनों से हराया, आकाश मधवाल बने जीत के हीरो

LSG vs MI: आईपीएल 2023 में बुधवार को एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस की टीम आमने-सामने हुई। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया।

Suryakant Soni
Published on: 24 May 2023 9:26 PM GMT (Updated on: 24 May 2023 11:20 PM GMT)
LSG vs MI: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 81 रनों से हराया, आकाश मधवाल बने जीत के हीरो
X
LSG vs MI (Photo: Google)

LSG vs MI: आईपीएल 2023 में बुधवार को एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस की टीम आमने-सामने हुई। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। इसके जवब में लखनऊ सुपर जाएंट्स की पूरी टीम 101 रनों पर ढेर हो गई। अब मुंबई का फाइनल के लिए गुजरात टाइटंस से मुकाबला होगा।

आकाश मधवाल बने जीत के हीरो:

इस मैच में एक समय लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम मैच में काफी मजबूत लग रही थी। लेकिन उसके बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने आकाश मधवाल को गेंद सौंपी। मधवाल ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स के बल्लेबाज़ों पर जमकर कहर बरपाया। इस मैच में मधवाल ने प्रेरक मांकड़ और निकोलस पूरन जैसे स्टार खिलाड़ियों का विकेट हासिल किया। मधवाल ने सिर्फ 3.3 ओवर में 5 रन देकर पांच विकेट हासिल किये। इसके साथ उन्होंने अपनी टीम को 81 रनों से जीत दिलाई।

नहीं चला ईशान किशन और रोहित शर्मा का बल्ला:

इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। लेकिन उनका बल्लेबाज़ी में प्रदर्शन एक बार फिर बेहद ख़राब रहा। मुंबई के ओपनर ईशान किशन और रोहित शर्मा टीम को एक बड़ी शुरुआत नहीं दे पाए। कप्तान रोहित शर्मा 10 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। जबकि उनके कुछ ही देर बाद ईशान किशन भी पवेलियन लौट गए। ईशान किशन ने 12 गेंद में तीन चौकों की मदद से 15 रन बनाए।

कैमरन ग्रीन की तूफानी पारी:

मुंबई इंडियंस के लिए पिछले मैच में शतक लगाने वाले कैमरन ग्रीन ने इस मैच में भी तूफानी पारी खेली। ग्रीन ने अपनी पारी में 23 गेंद में 41 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके और एक छक्का शामिल था। ग्रीन और सूर्यकुमार यादव को नवीन उल हक़ ने एक ही ओवर में अपना शिकार बना लिया। सूर्यकुमार यादव ने अपनी इस पारी में 20 गेंद में 33 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा, क्रिस जॉर्डन, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल।

लखनऊ सुपर जाएंट्सः आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर, मोहसिन खान।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story