×

धोनी का दबदबा: IPL 2020 में होगा बड़ा धमाका, रिकॉर्ड बुक में छाए माही

इस बात से तो हर कोई भली भांति वाकिफ है कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। ऐसे में धोऩी के नाम आईपीएल में 100 जीत का रिकॉर्ड है।

Newstrack
Published on: 13 Sep 2020 8:17 AM GMT
धोनी का दबदबा: IPL 2020 में होगा बड़ा धमाका, रिकॉर्ड बुक में छाए माही
X
एमएस धोनी आईपीएल के इकलौते कप्तान हैं जिनके नाम इस टूर्नामेंट में 100 जीत हैं. धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स के अलावा पुणे सुपरजायंट की कप्तानी भी कर चुके हैं.

नई दिल्ली: आईपीएल के 13वें सीजन के आगाज में अब महज 7 दिन शेष हैं। ऐसे में अब हर टीम अपनी-अपनी तैयारी में जुटी है। क्रिकेट के इस त्योहार हर किसी को काफी बेसब्री से इंतेजार रहता है। और इस बार तो इसका एक अलग ही इंतजार है। क्योंकि अबकि क्रिकेट कई महीनों से लोगों से दूर है। वहीं इस आईपीएल में हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले महेंद्र सिंह धोनी पूरे एक साल बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे। जिसका सभी क्रिकेट के फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस बार आईपीएल का पहला मैच ही चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। ऐसे में जानते हैं धोनी के वो 7 ऐसे रिकॉर्ड जिन पर धोनी का है कब्जा।

धोनी के नाम दर्ज कई रिकॉर्ड

इस बात से तो हर कोई भली भांति वाकिफ है कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। ऐसे में धोऩी के नाम आईपीएल में 100 जीत का रिकॉर्ड है। ऐसा करने वाले धोनी इकलौते कप्तान हैं। जग जाहिर है कि धोनी आईपीएल के सबसे पुराने और दमदार खिलाड़ी में से एक हैं। ऐसे में एमएस धोनी के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड भी दर्ज है। वो ये कि धोनी अकेले ऐसे कप्तान हैं जो अपनी टीम के सभी कोच के कप्तान रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें- देसी गर्ल का नया अवतार: साथ नजर आए पति निक, लिखा ये प्यार भरा कैप्शन

MS Dhoni MS Dhoni केIPL रिकॉर्ड (फाइल फोटो)

क्योंकि चेन्नई सुपरकिंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग, गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी, बल्लेबाजी कोच माइक हसी, ये सभी खिलाड़ी धोनी की कप्तानी में खेल चुके है। वहीं धोनी के नाम एक और रिकॉर्ड भी है। जिसके लिए एमएस धोनी के नाम का सिर्फ आईपीएल ही नहीं बल्कि पूरी वर्ल्ड क्रिकेट में डंका बजता है। और वो है धोनी की चमत्कारी स्टंपिंग। धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर हैं। धोनी के नाम 38 स्टंपिंग का रिकॉर्ड है। दूसरे नंबर पर 30 स्टंपिंग के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक हैं।

धोनी के नाम सबसे अधिक मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड

MS Dhoni MS Dhoni केIPL रिकॉर्ड (फाइल फोटो)

एमएस धोनी के नाम सबसे ज्यादा मैच जीतने के साथ ही सबसे ज्यादा आईपीएल फाइनल खेलने का भी रिकॉर्ड है। क्योंकि धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई 3 बार तो इस टूर्नामेंट के खिताब पर अपना कब्जा ही जमा चुकी है। धोनी अबतक 12 में से 9 फाइनल खेल चुके हैं। धोनी ने 8 फाइनल मैच चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेले और एक फाइनल वो राइजिंग पुणे सुपरजायंट की ओर से खेले। स्टंपिंग के साथ-साथ विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में भी धोनी ही नंबर वन हैं।

MS Dhoni MS Dhoni केIPL रिकॉर्ड (फाइल फोटो)

ये भी पढ़ें- Gold Silver में भारी गिरावट: सोना 4 हजार से ज्यादा सस्ता, चांदी भी हुई सस्ती

धोनी के नाम कुल 94 कैच और 38 स्टंपिंग हैं। मतलब वो बतौर विकेटकीपर 132 शिकार कर चुके हैं। धोनी दुनिया के सबसे बेस्ट फिनिशर में से एक माने जाते हैं। धोनी ने आईपीएल में भी कई मौकों पर अपनी दम पर मैच को फिनिश किया है। ऐसे में धोनी के नाम आईपीएल मैचों के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। 20वें ओवर में धोनी ने 564 रन बनाए हैं।

MS Dhoni MS Dhoni केIPL रिकॉर्ड (फाइल फोटो)

ये भी पढ़ें- मायावती ने मजदूरों के रोजगार पर जताई चिंता, केंद्र व राज्य सरकारों को दी सलाह

दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के कायरन पोलार्ड हैं, जिनके नाम 281 रन हैं। धोनी आईपीएल क्या पूरे क्रिकेट जगत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। आईपीएल में भी धोनी की कप्तानी का डंका बजता है। एमएस धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं। धोनी ने 118 मैचों में कप्तानी की है। वो चेन्नई की 114 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं. वहीं पुणे सुपरजायंट का उन्होंने 14 मैचों में नेतृत्व किया है।

Newstrack

Newstrack

Next Story