×

पद्मश्री विजेता दीपा मलिक ने लिया संन्यास, अब इस समिति की बन सकती हैं अध्यक्ष

पैरालम्पिक सिल्वर मेडल विजेता दीपा मलिक ने संन्यास का एलान कर दिया है। सोमवार को उन्होंने इसका इसका खुलासा करते हुए बताया कि...

Ashiki
Published on: 12 May 2020 3:35 AM GMT
पद्मश्री विजेता दीपा मलिक ने लिया संन्यास, अब इस समिति की बन सकती हैं अध्यक्ष
X

नई दिल्ली: पैरालम्पिक सिल्वर मेडल विजेता दीपा मलिक ने संन्यास का एलान कर दिया है। सोमवार को उन्होंने इसका इसका खुलासा करते हुए बताया कि यह फैसला इस साल की शुरुआत में भारतीय पैरालिंपिक समिति का अध्यक्ष बनने से पहले कर लिया था।

ये भी पढ़ें: अब कोरोना का सामुदायिक संक्रमण रोकने पर जोर, हर जिले में पड़ताल की बड़ी तैयारी

बनेंगी पैरालिंपिक अध्यक्ष

इसलिए दीपा मलिक ने संन्यास लिया है ताकि वे राष्ट्रीय खेल कोड को मानते हुए भारतीय पैरालम्पिक समिति का अध्यक्ष पद संभाल सकें। दीपा ने कहा कि चुनाव के लिए मैंने पीसीआई को काफी पहले ही पत्र सौंप दिया था। नई समिति को मान्यता देने के संबंध में न्यायालय के फैसले का इंतजार कर रही थी और अब केंद्रीय खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त करने के लिए मैं खेल से संन्यास की घोषणा करती हूं। उन्होंने कहा कि पैरा-खेलों की सेवा करने और बाकी खिलाड़ियों की मदद करने का वक्त आ गया है।

ये भी पढ़ें: आज से 15 शहरों के लिए दौड़ेगी ट्रेनें, 54 हजार से ज्यादा लोगों ने कराया रिजर्वेशन

पैरालम्पिक खेलों में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी

बता दें कि दीपा पैरालम्पिक खेलों में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने रियो पैरालम्पिक-2016 में गोलाफेंक में सिल्वर मेडल जीता था। उन्हें पिछले साल 29 अगस्त को राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड मिला था। इससे पहले दीपा को 2012 में अर्जुन अवार्ड और 2017 में पद्मश्री अवार्ड मिला था। 49 वर्षीय दीपा मालिक के पास 58 राष्ट्रीय और 23 अंतर्राष्ट्रीय पदक हैं।

ये भी पढ़ें: 14 मजदूर 40 दिन में चले 1280 किलोमीटर, पैरों में पड़े छाले, दर्द बता रो पड़े

कोरोना वॉरियर्स का हो रहा था सम्मान, आ गई बुरी खबर, मचा हड़कंप

क्वारंटीन मजदूर बोले, न जांच हो रही और न समय पर मिल रहा भोजन-नाश्ता

अखिलेश का हमला, बोले- भूखे-प्यासे को एक वक्त की रोटी तक नहीं दे पा रही सरकार

Ashiki

Ashiki

Next Story