×

शोक में खेल जगत: 46 साल के इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी की अचानक हुई मौत, हर खिलाड़ी सदमे में

Former Hockey Player Rajiv Mishra Death: खेल जगत से बहुत ही आश्चर्य करने वाली खबर सामने आई है। 46 वर्षीय पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी की अचानक हुई मौत ने संदिग्ध परिस्थितियों को जन्म दिया है जिससे खेल जगत में सन्नाटा छा गया है।

Yachana Jaiswal
Published on: 24 Jun 2023 6:30 AM GMT
शोक में खेल जगत: 46 साल के इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी की अचानक हुई मौत, हर खिलाड़ी सदमे में
X
Rajiv Mishra Death (Pic Credit - Social Media)

Former Hockey Player Rajiv Mishra Death: भारतीय खेल जगत में एकदम से सन्नाटा छा गया है। जब से बेहद चौंकाने वाली घटना का खुलासा हुआ है। लोगों के बीच शोक की लहर ने जन्म के लिया है। भारतीय टीम के पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी राजीव मिश्रा जो की भर्ती टीम का हिस्सा रह चुके है। पूर्व खिलाड़ी की संदिग्ध अवस्था में मृत मिले होने से कई सवाल पनप रहे है। पूर्व हॉकी खिकड़ी का शव वाराणसी के नरायनपुर में उनके ही घर में बहुत ही संदिग्ध परिस्थितियों के बीच मिला है।

अचानक मिली मौत की खबर

इंग्लैंड के मिल्टन कीन्ज में 1997 में आयोजित जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में भारत हॉकी टीम के प्रमुख स्ट्राइकर के रूप में खेलने वाले राजीव मिश्रा जो केवल 46 साल के थे। इतने कम उम्र में गंभीर परिस्थितियों के बिच अचानक उनकी मौत हो गई है। वाराणसी में नरायनपुर के उनके ही घर से बदबू बाहर आने पर आस - पास रह रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। जिसके पास शिवपुर थाने की पुलिस घर पर पहुंची और अंदर जाकर देखा तो राजीव मिश्रा की बॉडी बेहद चौकाने वाली परिस्थिति में सड़ी-गली अवस्था में जमीन पर पड़ी मिली थी। राजीव मिश्रा वाराणसी में नॉर्थ रेलवे के लखनऊ मंडल में मुख्य टिकट निरीक्षक (CIT) के पद पर काम कर रहे थे इसके साथ ही बनारस में वह अकेले रहते थे। बता दें कि पिछले कुछ समय से उनके अस्वस्थ्य रहने की खबर भी मिल रही थी। ऐसे में इस स्थिति में उनकी मौत होना कई सवालों को जन्म दे रहा है।

रजत पदक विजेता रहे है राजीव

राजीव मिश्रा ने 1997 जूनियर विश्व कप में खेलते हुए भारत को रजत पदक दिलाया था। उस समय में जब भारतीय टीम 12 साल बाद हॉकी टूनार्मेंट में वापसी करने की कोशिश कर रही थी। आपको बता दे उस समय भारतीय हॉकी टीम फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टीम से 2-3 स्कोर से हार गई थी। लेकिन फिर भी पूरे टूर्नामेंट के मैच में छह गोल लेने के साथ राजीव मिश्रा को भारतीय हॉकी में अगले स्टार के रूप में जाना गया था।

हॉकी इंडिया संगठन ने दी श्रद्धांजलि

हॉकी इंडिया ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमने अपने पूर्व जूनियर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी , 1997 एफआईएच जूनियर मेंस विश्व कप के सिल्वर मेडलिस्ट विजेता राजीव मिश्रा को खो दिया हैं। उनके निधन ने हम सभी को दुःख के भाव से गुजरने का अनुभाग कराया है। हम उनके परिवार व स्वजन के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।'

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story