×

धोनी पर खड़े हुए सवाल! घर वापसी को लेकर माही फिर बने चर्चा में

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने महेंद्र सिंह धोनी पर सवाल खड़ा किया है। दरअसल, एम एस धोनी पिछले साल जुलाई में खेले गए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद से ही ब्रेक पर हैं।

Shreya
Published on: 12 Jan 2020 4:18 AM GMT
धोनी पर खड़े हुए सवाल! घर वापसी को लेकर माही फिर बने चर्चा में
X

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने महेंद्र सिंह धोनी पर सवाल खड़ा किया है। दरअसल, एम एस धोनी पिछले साल जुलाई में खेले गए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद से ही ब्रेक पर हैं। उसके बाद से धोनी ने एक भी सीरीज या टेस्ट में हिस्सा नहीं लिया है। जिस पर सुनील गावस्कर ने सवाल उठाते हुए कहा है कि क्या कोई खुद को इतने लंबे समय तक इंडिया के लिए खेलने से दूर रख सकता है?

आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे धोनी

पिछले साल धोनी ने आखिरी बार को वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। सेमीफाइनल में मिली हार के बाद से ही धोनी ब्रेक पर हैं। वहीं तभी से धोनी के भविष्य को लेकर अटकलें भी जारी हैं। 38 वर्षीय खिलाड़ी के रिटायरमेंट को लेकर काफी वक्त से चर्चाएं चल रही हैं। लेकिन ऐसा माना जा सकता है कि धोनी आईपीएल में वापसी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 27 की उम्र में पहली बार दिया था चुनावी भाषण, आज कर रही हैं पार्टी का मार्गदर्शन

क्या धोनी टी-20 वर्ल्ड कप टीम में जगह बना सकते हैं?

शनिवार को नई दिल्ली में 26वें लाल बहादुर शास्त्री स्मृति व्याख्यान के बाद, जब गावस्कर से पूछा गया कि क्या धोनी भारत की टी-20 वर्ल्ड कप टीम में जगह बना सकते हैं, तो इस पर गावस्कर ने कहा कि, फिटनेस ऐसी चीज है जिसके बार में मैं आपको कुछ नहीं बता सकता। उन्होंने कहा कि ये सवाल धोनी से ही पूछा जाना चाहिए। गावस्कर ने आगे कहा कि, धोनी ने 10 जुलाई से भारत की ओर से नहीं खेला है।

सवाल के अंदर ही जवाब है- गावस्कर

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार गावस्कर ने कहा कि, यह एक अहम सवाल है कि क्या कोई इतने लंबे समय तक भारत के लिए खेलने से खुद को दूर रख सकता है? उन्होंने कहा कि, यह सवाल है और इसी के अंदर जवाब है।

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, इन दो आतंकियों को किया गिरफ्तार

गावस्कर ने रणजी ट्रॉफी की फीस का भी किया जिक्र

इसके अलावा सुनील गावस्कर ने ये भी कहा कि जब तक देश के शीर्ष प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में खिलाड़ियों की मैच फीस को भारी भरकम नहीं बढ़ाया जाता, तब तक यह इंडियन प्रीमियर लीग IPL) की बराबरी नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि, रणजी खेलने के लिए एक खिलाड़ी को प्रत्येक मैच के लिए तकरीबन 2.50 (ढाई) लाख रुपये मिलते हैं। लेकिन कुछ समय पहले तक खिलाड़ियों को काफी कम फीस दी जाती थी।

यह भी पढ़ें: फिर दहला पाकिस्तान: मस्जिद के बाद अब यहां हुआ बड़ा धमाका, मचा हड़कंप

Shreya

Shreya

Next Story