×

ये 5 मशहूर विदेशी क्रिकेटर ले उड़े देशी कुड़िया, ये भी शामिल हैं इस लिस्ट में

क्रिकेट मैच के दौरान एक देश से दूसरे देश मैच खेलने गए खिलाड़ियों को देखकर यही महसूस होता है कि प्यार किसी सरहद का मोहताज नहीं होता है। प्यार को लेकर बहुत ही कहावते कही जाती हैं, जैसें प्यार अंधा होता है। प्यार की जात-पात नहीं होती। प्यार में उम्र नहीं देखी जाती और भी बहुत कुछ।

Vidushi Mishra
Published on: 10 July 2019 11:38 AM GMT
ये 5 मशहूर विदेशी क्रिकेटर ले उड़े देशी कुड़िया, ये भी शामिल हैं इस लिस्ट में
X

नई दिल्ली : क्रिकेट मैच के दौरान एक देश से दूसरे देश मैच खेलने गए खिलाड़ियों को देखकर यही महसूस होता है कि प्यार किसी सरहद का मोहताज नहीं होता है। प्यार को लेकर बहुत ही कहावते कही जाती हैं, जैसें प्यार अंधा होता है। प्यार की जात-पात नहीं होती। प्यार में उम्र नहीं देखी जाती और भी बहुत कुछ।

आप जब किसी से सच्चा प्यार करते हैं तो दिल तो क्या सरहद के बंधन भी बड़ी आसानी से पार कर लेते हैं। आइए आज आपको ऐसे ही 5 विदेशी क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने सारे बंधनों को तोड़ते हुए भारतीय मूल की महिलाओं से शादी रचाकर उन्हें अपना लाइफ पार्टनर बनाया।

यह भी देखें... 24 साल की ये खूबसूरत इंजीनियर गर्ल बनी पहली बेस्ट बस ड्राईवर

शॉन टेट और माशूम सिंघा:

शॉन टेट और माशूम सिंघा

विदेशी बल्लेबाज, ऑस्ट्रेलिया के शॉन टेट ने भारतीय मॉडल माशूम सिंघामासूम सिंघा से जून 2014 में शादी रचाई। इस जोड़े ने 4 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद एक-दूसरे को अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला लिया था। भारतीय मॉडल माशूम सिंघा मुंबई की रहने वाली हैं। शॉन टेट और सिंघा की मुलाकात आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स मैच के दौरान हुई थी।

मुथैया मुरलीधरन और मधिमलार रामामूर्ति:

मुथैया मुरलीधरन और मधिमलार रामामूर्ति

पूरे विश्व में सर्वश्रेष्ठ स्पिन गेंदबाजों में शामिल मुथैया मुरलीधरन श्रीलंकन खिलाड़ी है। मुथैया मुरलीधरन ने अपने जीवनसाथी के रूप में चेन्नई की मधिमलार रामामूर्ति को चुना। क्रिकेट इतिहास में मुथैया मुरलीधरन की गिनती घातक गेंदबाजों के साथ होती है। मुथैया मुरलीधरन और मधिमलार राममूर्ति ने मार्च 2005 में चेन्नई में शादी रचाई थी। मधिमलार राममूर्ति चेन्नई के प्रसिद्ध डॉक्टर रामामूर्ति की बेटी हैं।

यह भी देखें... INDvsNZ: मान ली होती दादा की यह सलाह, तो कल ही जीत जाता भारत…

ग्‍लेन टर्नर ओर सुखिंदर कौर:

ग्‍लेन टर्नर ओर सुखिंदर कौर

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ग्‍लेन मेटलैंड टर्नर को अपने सपनों की रानी भारतीय मूल की महिला सुखिंदर कौर में नजर आई। जुलाई 1973 को ग्लेन टर्नर और सुखिंदर कौर एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। जिसके बाद से ही वो न्यूजीलैंड में रहते हैं। 1970 के दशक में ग्लेन टर्नर न्यूजीलैंड टीम की तरफ से क्रिकेट खेला करते थे। सुखिंदर कौर का जन्म पंजाब के लुधियाना में हुआ था।

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा:

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा

पाकिस्तान टीम के क्रिकेटर शोएब मलिक की गिनती पाकिस्तान टीम में ऑलराउंडर क्रिकेटर के तौर पर होती है। शोएब ने भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से साल 2010 में शादी रचाई। सानिया मिर्जा का जन्म भारत के हैदराबाद में हुआ है।

जहीर अब्बास और रीता लूथरा:

जहीर अब्बास और रीता लूथरा

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर जहीर अब्बास भारतीय मूल की रहने वाली महिला रीता लूथरा के साथ साल 1988 में शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद रीता लूथरा ने अपना नाम बदलकर समीना अब्बास रख लिया।

यह भी देखें... गांगुली ने तो ये किया था रिजर्व डे पर, अब देखते हैं विराट क्या करेंगे?

जहीर अब्बास ने साल 1969 से लेकर 1985 तक पाकिस्तानी टीम के लिए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले खेले। जहीर और रीता की पहली मुलाकात इंग्लैंड में हुई थी। जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे का होने का फैसला कर लिया।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story