×

भारत के बेस्ट Destination ये Beach, इतना सुंदर नजारा देखकर भूल जाएंगे विदेशों को

इस राज्य में कई सारे खूबसूरत समुद्री तट हैं, जहां जाकर आपको प्रकृति की सुंदरता से और प्यार हो जाएगा। अगर आप भारत में रहने वाले हैं तो आपको यहां जरूर घूमना

Shreya
Published on: 6 Jan 2021 2:08 PM GMT
भारत के बेस्ट Destination ये Beach, इतना सुंदर नजारा देखकर भूल जाएंगे विदेशों को
X
कर्नाटक के खास समुद्री तट

बेंगलुरु: अगर आप भारत के रहने वाले हैं और समुद्री तट यानी Beach Lover हैं तो आपको एक बार कर्नाटक जरुर जाना चाहिए। इस राज्य में कई सारे खूबसूरत समुद्री तट हैं, जहां जाकर आपको प्रकृति की सुंदरता से और प्यार हो जाएगा। आज हम आपको ऐसे ही समुद्री तटों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको एक बार जरुर जाना चाहिए।

कर्नाटक के समुद्री तट

सेंट मेरी आइलैंड तट

यह समुद्री तट कर्नाटक के मैंगलोर (Mangalore) शहर से 58 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर दिशा में स्थित है। यह एक बेहद अनोखा तट है, जो कि बेसाल्ट चट्टानों से बना हुआ है। यहां वॉलकेनिक चट्टानों के बारे में स्टडी करने के लिए कई अनुसंधसानकर्ता (Investigator) आते रहते हैं।

यह भी पढ़ें: भारत में दूसरी सबसे लंबी दीवार, जानेंगे इतिहास तो हो जाएंगे हैरान

Karwar Beach (फोटो- सोशल मीडिया)

करवार समुद्री तट

करवार समुद्री तट (Karwar Beach) पश्चिमी घाटों और अरब सागर के बीच उष्‍ण कटिबंधी भूमि की पतली पट्टी पर स्थित है। यहां आकर आप प्रकृति का भरपूर नजारा ले सकते हैं और अपने कैमरे में यहां बिताए यादगार पल कैद कर सकते हैं।

मेल्‍प तट

कर्नाटक के उडपी (Udupi) शहर से छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित मेल्‍प तट पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक है। बता दें कि मेल्‍प तट एक प्राकृतिक बंदरगाह है। मेल्प तट आकर पर्यटक ना केवल प्रकृति की खूबसूरती का मजा लेते हैं, बल्कि उन्हें यहां एक शांति पर्यावरण भी मिलता है। यहां आकर आप नाव की सवारी, मछली पकड़ने और तैरने का आनंद ले सकते हैं।

Murudeshwar Coast (फोटो- सोशल मीडिया)

मुरुदेश्‍वर तट

मुरुदेश्वर सागरतट कर्नाटक के सबसे सुन्दर तटों में से एक है। पर्यटकों को यहां आकर दोगुना लाभ मिलता है, एक ओर तो यहां आकर धार्मिक स्थल के दर्शन होते हैं तो वहीं दूसरी ओर प्राकृतिक सुन्दरता का आनन्द भी मिलता है। बता दें कि यह तट विशालकाय मंदिरों और सपनों के पर्यटक गंतव्‍य स्थल के लिए जाना जाता है।

यहां आकर आप भगवान शिव के दर्शन कर सकते हैं। यहां पर भगवान शिव की विशालकाय मूर्ति है। मुरुदेश्वर बीच बिलकुल सफेद रेत वाला समुद्र तट है जिसे कोंकण के समुद्र तटों में सबसे साफ-स्वच्छ माना जाता है।

यह भी पढ़ें: विस्टाडोम कोच सफर को बनाएगा यादगार, जानिए इसकी खासियत

Maravanthe Coast (फोटो- सोशल मीडिया)

मारावंथे तट

कर्नाटक का यह तट अबर सागर और सातुपरनिका नदी के बीच स्थित है। मारावंथे तट पर दर्शकों को एक दम अलग नजारा देखने को मिलता है। दरअसल, यहां सूर्यास्‍त के समय आकाश का रंग नारंगी हो जाता है और जब सूरज की किरण समुद्र को छूती हैं तो वो बेहद खूबसूरत नजारा होता है।

Deobagh Beach (फोटो- सोशल मीडिया)

देवबाघ तट

कर्नाटक का यह तट ऐसे द्वीप के किनारे स्थित है, जहां पर करवार तट से तेज चलने वाली नावों द्वारा पहुंचा जा सकता है। इस तट पर आप साल में कभी भी जा सकते हैं।

Bhatkal Beach (फोटो- सोशल मीडिया)

भटकाल समुद्री तट

अरब सागर के किनारे पर स्थित भटकाल तट भी विशाल मंदिर के लिए काफी प्रसिद्ध है। तट के किसान आप विशाल मंदिरों के दर्शन भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: घूमना है तो यहां ज़रूर जाएं, दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह हैं ये

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story