×

Late Night Restaurant in Delhi: 12 बजे के बाद खुलते हैं दिल्ली के ये ररेस्टोरेंट, जहां मिलते हैं हर प्रकार के व्यंजन

Late night food spots in Delhi: दिल्ली में कई ऐसी जगह हैं जहां आप अपनी आधी रात में उठने वाली भूख को शांत कर सकते हैं, इसके लिए शहर में कई रेस्टोरेंट खुले हुए हैं।

Kajal Sharma
Published on: 23 May 2023 7:01 PM GMT
Late Night Restaurant in Delhi: 12 बजे के बाद खुलते हैं दिल्ली के ये ररेस्टोरेंट, जहां मिलते हैं हर प्रकार के व्यंजन
X
Late Night Restaurant in Delhi (Image- Social media)

Late Night Restaurant in Delhi: दिन में अगर आप खाने की तलाश कर रहे हैं, तो किसी भी होटल या रेस्टोरेंट मे जाकर अपनी भूख और मजेदार खाने की लालसा को मिटा सकते हैं। लेकिन अगर आधी रात में कुछ खाने की क्रेविंग शुरू हो जाए तो इस सिचुएशन में क्या करना चाहिए यह बड़ा प्रश्न है। अब किसी ओर शहर के बारे में तो हम कुछ कह नहीं सकते, लेकिन दिल्ली में कई ऐसी जगह हैं जहां आप अपनी आधी रात में उठने वाली भूख को शांत कर सकते हैं, इसके लिए शहर में कई रेस्टोरेंट खुले हुए हैं।

दिल्ली में देर रात खुलते हैं यह रेस्टोरेंट

फॉरेस्टा कैफे, गुरुग्राम (Forestta Cafe, Gurugram)

गुरुग्राम में स्थिक फॉरेस्टा कैफे लेट नाइट स्नैक्स खाने की तलाश करने वाले लोगों के लिए एकदम बेस्ट जगह है। जहां आपको टेस्टी फूड, शांत वातावरण और अच्छे स्टाफ के साथ कई अन्य सुविधाएं भी मिल जाती हैं। फॉरेस्टा कैफे दिन की बजाए रात में खुलता है, और सुबह 4 बजे तक सेवाएं प्रदान की जाती हैं। जिन लोगों में मिड नाइट स्नैक्स की क्रेविंग करते हैं, उनके लिए यह बेस्ट प्लेस है।

अल जवाहर, पुरानी दिल्ली (Al Jawahar, Old Delhi)

अल जवाहर पुरानी दिल्ली में जामा मस्जिद के पास स्थित बेहतरीन रेस्टोरेंट है। जो करीब 70 सालों से लोगों को अपने मजेदार खाने का स्वाद दे रहा है। ऑथेन्टिक इंडियन फूड खाने की चाह रखने वाले लोगों के लिए यह एकदम परफेक्ट जगह है। यह रेस्टोरेंट पूरी रात खुला रहता है। यदि आप आधी रात में खाने की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपको लिए एक बेस्ट प्लेस है।

साउथसाइड, वसंत कुंज (Southsyd, Vasant Kunj)

साउछसाइड रेस्टोरेंट वसंत कुंज में दिखने वाला सबसे बेहतरीन रेस्टोरेंट है, जो आधी रात मे भी खुलता है। यहां आप अपने दोस्तों के साथ आ सकते हैं, इस रेस्टोरेंट में रात 3 बजे तक बेहतरीन खाना ऑफर किया जाता है। जहां खासतौर से फ्राइज़, बर्गर, पिज्जा, शेक और मैगी जैसी कई वेरायटी मिल जाती है।

कूल प्वाइंट शाही टुकड़ा, पुरानी दिल्ली (Cool Point Shahi Tukda, Old Delhi)

पुरानी दिल्ली में फेमस यह दुकान करीब 60 साल साल से भी ज्यादा पुरानी है। जहां लोगों को मजेदार डेसर्ट और स्नैक्स सर्व किया जाता है। यहां सबसे फेमस मिठाई है शाही टुकड़ा, जो ब्रेड और दूध का उपयोग करके तैयार की जाती है।

यह दुकान शहर में आधी तक खोली जाती है। देर रात स्वीट्स की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह बेस्ट प्लेस है। इसके साथ आप यहां से कुल्फी, फालूदा, फ्रूट क्रीम, चाट, समोसा जैसी चीजों का भी स्वाद ले सकते हैं।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story