TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Best Tourist Places in Italy: इटली में घूमने के लिए बेस्ट जगहें, ट्रिप का बना रहे हैं प्लान तो लिस्ट में कर लें शामिल

Best Tourist Places in Italy: यहां आपको कई शानदार और मजेदार जगह घूमने के लिए मिल जाएगी, जहां आपको काफी अच्छा अनुभव मिल सकता है।

Kajal Sharma
Published on: 1 May 2023 5:49 PM GMT
Best Tourist Places in Italy: इटली में घूमने के लिए बेस्ट जगहें, ट्रिप का बना रहे हैं प्लान तो लिस्ट में कर लें शामिल
X
Tourist Place In Italy (Image- Social media)

Best Tourist Places in Italy: अगर आप भारत से बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इटली आपके लिए एक बेहद ही बेस्ट जगह है। जहां आप अपने परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। यहां आपको कई शानदार और मजेदार जगह घूमने के लिए मिल जाएगी, जहां आपको काफी अच्छा अनुभव मिल सकता है। यहां कई खूबसूरत जगह तो देखने के लिए मिल ही जाती है, इसके साथ ही आप यहां का स्ट्रीट फूड भी आपको काफी पसंद आ जाएगा।

इटली फेमस प्लेस और फूड

कोलोसियम रोम (Colosseum Rome)

यह इटली की ऐतिसाहिक इमारत है, जो बेहद ही पसंदीदा टूरिस्ट प्लेस मानी जाती है। यह एक अखाड़ा है जिसमे एक साथ करीब 50,000 दर्शक एक साथ प्रदर्शन देखने का मजा उठा सकते हैं। इस कोलोसियम रोम 80 गेट है, अगर आप इटली जा रहे हैं तो यहां पर जरूर जाएं।

पासिटानो (Pasitano)

इटली दुनिया के सबसे सुंदर देशों के रूप में जाना जाता है, जहां कई शानदार शहर भी देखने को मिल जाते हैं। उन्हीं में से एक है पासिटानो शहर, जो एक तट के करीब ही स्थित है। यह काफी सुंदर शहर है जिसके किस्से आपको कई मैग्जीन में पढ़ने के लिए मिल जाएंगे।

पॉम्पी (Pompeii)

इटली का पॉम्पी सहर काफी खूबसूरत और जाना-माना है। जिसका इतिहास एक ज्वालामुखी से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि सालों पहले एक ज्वालामुखी फटने की वजह से पॉम्पी शहर में काफी बर्बादी हो गई थी। लेकिन कुछ समय बाद यहां पर सब ठीक करके इसकी खूबसूरती को ठीक किया गया।

इटली का फूड (italian food)

नॉनवेज लवर के लिए इटली एकदम बेस्ट जगह है, जो लोगों के लिए एक बेहद ही अच्छा टूरिस्ट प्लेस साबित हो सकती है। यहां आपको हर तरह की फूड चखने का मौका मिल सकता है। यहां से आप रिबोलिटा, पोलेंटा, ट्रफल्स जैसे डिशेज का स्वाद चख सकते हैं।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story