×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Delhi Shopping Markets for Eid: ईद की शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के यह बाजार, जहां मिलेगा हर सामान

Delhi Shopping Markets for Eid: ईद आने से कुछ दिन पहले ही लोग शॉपिंग करना शुरू कर देते हैं। इन दिनों लोग जमकर खरीदारी करते हैं, साथ ही अलग-अलग तरह के पकवान भी बनाते हैं।

Kajal Sharma
Published on: 5 April 2023 8:49 AM GMT
Delhi Shopping Markets for Eid: ईद की शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के यह बाजार, जहां मिलेगा हर सामान
X
Delhi Shopping Markets for Eid (Image- Social media)

Delhi Shopping Markets for Eid: भारत में हर धर्म को मान्यता दी जाती है, यहां हर त्योहार को खास अंदाज से मनाया जाता है। यहीं कारण है कि ईद के त्योहार को लेकर भी लोगों में अलग उमंग और खुशी देखी जाती है। वहीं बाजारों में भी रौनक अलग ही तरह की होती है, ईद आने से कुछ दिन पहले ही लोग शॉपिंग करना शुरू कर देते हैं। इन दिनों लोग जमकर खरीदारी करते हैं, साथ ही अलग-अलग तरह के पकवान भी बनाते हैं। अब ईद आने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं, ऐसे में बाजारों का माहौल अलग ही देखा जा रहा है। आज हम आपको दिल्ली के ऐसे ही कुछ बाजारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जहां से आप अपने लिए अच्छी शॉपिंग कर सकते हैं।

ईद की शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के यह बाजार

सरोजनी नगर

सरोजनी नगर मार्केट दिल्ली के फेमस बाजारों में शुमार है, जहां से आप बेहद ही कम दामों में एक से बढ़कर एक एथनिक वियर खरीद सकते हैं। यहां आप बेहद ही कम बजट में काफी अच्छी शॉपिंग कर सकते हैं। यहां आपको सस्ते में अच्छी ज्वेलरी भी मिल जाती है, फुटवियर का भी काफी अच्छा कलेक्शन आप यहां से ले सकते हैं।

सीलमपुर मार्केट

ईद की शॉपिंग दिल्ली में सीलमपुर की मार्केट काफी फेमस और एकदम परफेक्ट है। आप यहां से हर तरह का सामान खरीद सकते हैं, इसके साथ ही यहां से आपको फेब्रिक भी मिल जाता है, ताकि आप अपने हिसाब से कपड़े बनवा सकते हैं।

खान मार्केट

दिल्ली के पुराने बाजारों में शुमार खान मार्केट के अपने अलग ही अंदाज हैं। जहां से आपको ईद के लिए एथनिक वियर काफी आसानी से मिल जाता है। इसके साथ ही आपको यहां से ट्रेंडिंग लहंगे भी मिल जाते हैं। यहां आपको तगड़ा मोलभाव करना पड़ेता है।

लाजपत नगर

लाजपत नगर दिल्ली के बेस्ट बाजारों में गिना जाता है, जहां से आपको काफी अच्छी शॉपिंग करने का मौका मिल जाता है। लेकिन यह बाजार आपको बाकियों के मुकाबले थोड़ा महंगा पड़ता है। लेटेस्ट एथनिक वियर के लिए यह एक दम बेस्ट प्लेस है।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story