×

Best Places To Visit In India: भारत की इन जगहों पर घूमना पसंद करते हैं विदेशी, उत्तर प्रदेश के शहर भी लिस्ट में शामिल

Best Places To Visit In India: भारत में आना और यहां घूमना हर किसी को पसंद आता है। यहां कई ऐसी जगहें और राज्य हैं, जहां अक्सर टूरिस्ट जाना पसंद करते हैं।

Kajal Sharma
Published on: 20 April 2023 4:12 PM GMT
Best Places To Visit In India: भारत की इन जगहों पर घूमना पसंद करते हैं विदेशी, उत्तर प्रदेश के शहर भी लिस्ट में शामिल
X
Best Places To Visit In India (Image- Social media)

Best Places To Visit In India: भारत एक ऐसा देश जो अपनी विविधताओं और संस्कृति के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहां आपको हर धर्म के लोग मिल जाएंगे, जो अपनी संस्कृति की झलक यहां बिखरते हैं। यहीं कारण है कि भारत में आना और यहां घूमना हर किसी को पसंद आता है। यहां कई ऐसी जगहें और राज्य हैं, जहां अक्सर टूरिस्ट जाना पसंद करते हैं। आज हम आपको देश की ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमने के लिए विदेशी तरसते हैं। यहां अगर आप जाएंगे तो विदेशियों का जमावड़ा देखने को मिल ही जाएगा।

विदेशियों को भाती हैं भारत की ये जगहें

वाराणसी (Varanasi)

वाराणसी देश का एक ऐसा शहर हैं आपको सैलानियों की भीड़ देखने को मिल ही जाएगी। यहां देश के कोने-कोने से तो लोग पहुंचते ही हैं, इसके साथ ही भारी संख्या में विदेशी पर्यटक भी यहां आते है। कहा जाता है कि बनारस शहर इतिहास से भी पुराना है, लेकिन यहां का मिजाज और अंदाज आज भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर ही लेता है। तभी यह शहर विदेशियों की पसंद कहा जाता है।

धर्मशाला (Dharamshala)

हिमाचल प्रदेश का धर्मशाला देशवासियों का पसंदीदा प्लेस तो है ही, लेकिन विदेशी भी इस जगह के बहुत दीवाने हैं। यही वजह है कि भारी संख्या में विदेशी सैलानी यहां घूमने के लिए आते हैं। भीड़-भाड़ से बचकर यहां आने वाले लोग शांति का एहसास करते हैं। इसके साथ ही यहां के खूबसूरत नजारें लोगों को काफी पसंद भी आते है।

आगरा (Agra)

उत्तर प्रदेश में ताजनगरी कहा जाने वाला आगरा शहर बेहद ही फेमस और जाना-माना है। जहां आप अपने दोस्तों आर परिवार के साथ जा सकते हैं। वैसे तो आगरा में काफी कुछ फेमस है, लेकिन जो इस शहर को सबसे अलग बनाता है वो है यहां का स्वाद और यहां की इतिहास। जिसे जानने के लिए विदेशियों का जमावड़ा यहां लगा रहता है। यहां की खूबसूरती लोगों को अपना दीवाना बना लेती है।

ऋषिकेश (Rishikesh)

उत्तराखंड के ऋषिकेश के बारे में कौन नहीं जानता, योगा कैपिटल के नाम से फेमस यह जगह लोगों को बेहद ही पसंद आती है। यही वजह है कि भारी संख्या में विदेशी सैलानी भी यहां घूमने के लिए आते हैं, और यहां के खूबसूरत वारावरण का मजा उठाते हैं। यहां ठहरने के लिए कई आश्रम भी हैं, जहां आपको विदेशी लोग देखने को मिल जाते हैं।

जैसलमेर (Jaisalmer)

राजस्थान की सबसे खूबसूरत जगहों में शुमार जैसलमेर विदेशियों की पसंदीदा जगहों में गिना जाता है। जहां जाकर लोग अक्सर ऊंट की सवारी करना पसंद करते हैं, यहां आपको कई सुंदर डेजेर्ट कैंप और राजस्थानी म्यूजिक सुनने को मिल जाता है, जोकि विदेशी मेहमानों को भी काफी पसंद आता है।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story