×

Firozabad Famous Juice Shop: फिरोजाबाद में फेमस है एलो वेरा शेक, जिसके दीवाने हैं लोग

Firozabad Famous Juice Shop: आपने कई जगहों पर कई तरह के स्ट्रीट फूड देखे होंगे सुने होंगे जो अपनी खास पहचान रखते हैं। कहीं कचौड़ी फैमस है तो कहीं छोले भटूरे आपको अपनी दीवाना बनाते हैं।

Kajal Sharma
Published on: 24 March 2023 8:58 AM GMT
Firozabad Famous Juice Shop: फिरोजाबाद में फेमस है एलो वेरा शेक, जिसके दीवाने हैं लोग
X
Firozabad Famous Juice Shop Image- Social media

Firozabad Famous Aloe Vera Juice Shop: उत्तर प्रदेश का हर शहर अपनी अलग पहचान रखता है, कहीं आपको सुंदर इमारतें दिखेंगी, तो कहीं फेमस फूड आपको आकर्षित करता है। अब जब बात खाने पीने आती है तो आपने कई जगहों पर कई तरह के स्ट्रीट फूड देखे होंगे सुने होंगे जो अपनी खास पहचान रखते हैं। कहीं कचौड़ी फैमस है तो कहीं छोले भटूरे आपको अपनी दीवाना बनाते हैं। ऐसी ही फिरोजाबाद का स्ट्रीट फूड है जो लोगों को बेहद ही पसंद आता है। यह कोई तेज मसालेदार डिश नहीं है बल्कि शेक है, जिसका स्वाद लोगों की जुबान पर छाया हुआ है। इस शेक को पीने लोग दूर-दर से यहां आते हैं।

बेहद खास है फिरोजाबाद का यह स्ट्रीट फूड

क्यों खास है यह शेक

फिरोजाबाद वैसे तो कई चीजों के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां मिलने वाला यह एलो वेरा शेक लोगों के बीच काफी फेमस है। यही वजह है कि भैया की दुकान खुलने के साथ ही यहां लोगों का आना शुरू हो जाता है। हो भी क्यों न यह है ही इतना टेस्टी और हैल्दी की कोई भी इसे छोड़ नहीं सकता बल्कि यहां लोग रोजाना आकर इस शेक का आनंद लेते हैं। बेहद खास और साफ-सफाई से यह शेक तैयार किया जाता है, जो लोगों को बेहद ही पसंद आता है।

किस तरह किया जाता है तैयार

यह शेक बेहद ही खास तरीके से तैयार किया जाता है। जिसमें किसी तरह का कोई अन्य फलेवर एड नहीं किया जाता। प्योर एलो वेरा से बना यह शेक बनाने का तरीका भी बेहद ही खास है। जिसके लिए एलो वेरा को रातभर पानी में भीगो के रखा जाता है, और सुबह-सुबह इसे निकालकर इसका शेक बनाकर सर्व किया जाता है। इस शेक के स्वाद का अंदाजा यहां खड़े लोग और उनकी प्रतिक्रिया से ही लगाया जा सकता है। जिसके लिए वह इंतेजार कर रहे हैं।

नहीं ऐड किया जाता कोई फ्लेवर

यह शेक बनाने के लिए इसमें किसी तरह का कोई अन्य फलेवर एड नहीं किया जाता है। यानी आपको एलो वेरा शेक केवल एलो वेरा ही दिया जाता है। यहां तक की चीनी या नमक का टेस्ट भी यहां आपको नहीं दिया जाता। सिर्फ एलो वेरा जेल का छीलकर उसे पीसकर आपके सामने पेश कर दिया जाता है। बिना किसी फलेवर को एड किए भी यहां टेस्ट गारंटी दी जाती है।

क्या ही कीमत

यह प्योर एलो वेरा शेक आपको फिरोजाबाद में मिलेगा जहां रामदेव मिक्सर जूस की दूकान पर आपको यह मिल जाएगा। इसके लिए आपको छोटा ग्लास 15 रूपये में मिलता है, वहीं बड़ा ग्लास के लिए आपको 60 रुपये खर्च करने होंगे। यहां शेक पीने के लिए युवा ही नहीं बल्कि बड़े-बुजुर्ग लोग भी आते हैं। एलो वेरा शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है यह तो सब ही जानते हैं, यही वजह है कि ज्यादा तादात में लोग यहां इस शेक का लुत्फ उठाने आते हैं।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story