×

Best Summer Vacations In UP: गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए बेस्ट हैं उत्तर प्रदेश के यह प्लेस

Best Summer Vacations In UP: देश में कई जगहें हैं जहां आप अपने परिवार के साथ जा सकते हैं, लेकिन अगर आप उत्तर प्रदेश में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपका विचार कहीं गलत नहीं है।

Kajal Sharma
Published on: 13 April 2023 12:42 PM GMT
Best Summer Vacations In UP: गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए बेस्ट हैं उत्तर प्रदेश के यह प्लेस
X
Best Summer Vacations In UP (Image- Social media)

Best Summer Vacations In UP: गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए हर कोई बेस्ट से बेस्ट जगह की तलाश करता है। जहां वह अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सके। वैसे तो देश में कई जगहें हैं जहां आप अपने परिवार के साथ जा सकते हैं, लेकिन अगर आप उत्तर प्रदेश में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपका विचार कहीं गलत नहीं है। यहां आप कई ऐसी जगहों पर जा सकते हैं जहां परिवार के साथ न सिर्फ अच्छा समय बिता पाएंगे बल्कि काफी अच्छा अनुभव भी ले सकते हैं।

गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए बेस्ट हैं यह जगहें (garmiyon ki chutti me ghumne ke liye best jagah)

आगरा (Agra)

आगरा उत्तर प्रदेश का सबसे अच्छा और सुंदर शहर है, जहां घूमने के लिए हर साल हजारों लोग आते हैं। यहां पर स्थित ताजमहल लोगों को काफी आकर्षित करता है, प्यार की निशानी के रूप में जाना जाने वाले ताजमहल की वजह से ही इस शहर को ताजनगरी भी कहा जाता है। आगरा शहर यमुना तट पर बसा हुआ है, जहां आपको कई सुंदर दृश्य तो देखने के लिए मिल ही जाते हैं इसके साथ ही कई खाने की फेमस दुकानें भी यहां मौजूद हैं। आप यहां परिवार के साथ आ सकते हैं।

वाराणसी (Varanasi)

उत्तर प्रदेश का वाराणसी शहर काफी अच्छा और सुंदर शहर है जो भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे पुराना जीवित शहर माना जाता है। यहां आपको कई शानदार और पवित्र मंदिर भी देखने को मिल जाते हैं, यही कारण है कि बनारस शहर हिंदू धर्म के पवित्र शहरों में गिना जाता है। जहां आप लगभग हर मोड़ पर मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। इसी शहर में काशी विश्वनाथ मंदिर भी बना हुआ जहां 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग भी विराजित है। करुणा आस्था के साथ बनारस और भी कई चीजों के लिए जाना जाता है, जिसकी झलक आप यहां आकर देख सकते हैं।

लखनऊ (Lucknow)

यूपी की राजधानी और राज्य का सबसे बड़ा शहर कहा जाने वाला लखनऊ अपने नवाबी अंदाज के लिए जाना जाता है। यहां आपको कई तरह के ऐतिहासिक और साहित्य से जुड़ी चीजें देखने के लिए मिल जाती हैं। इसके साथ ही देश की संस्कृति झलकाने वाला यह शहर कई अन्य चीजों के लिए भी जाना जाता है। जैसे यहां के व्यंजन लोगों को काफी भाते हैं, साथ ही यहां की फेमस चीजें आपको अपना दीवाना बना देगी।

सारनाथ (Sarnath)

उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक चमत्कार और आध्यात्मिक शहर के रूप में जाना जाने वाला सारनाथ एक बेहद ही पवित्र पर्यटन स्थल है। जहां आपको कई पवित्र मंदिर और शांति पूर्ण जगहों में घूमने के अवसर मिलते हैं। यह बौद्ध धर्म के पवित्र स्थानों में से एक कहा जाता है, जहां कई सुंदर चीजें देखने के लिए मिलती हैं।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story