×

Famous Tourist Places Madhya Pradesh: बेहद खूबसूरत हैं मध्य प्रदेश में स्थित यह किले, जिनसे जुड़े हैं कई इतिहास

Famous Tourist Places Madhya Pradesh: यह राज्य कई सुंदर मंदिर, स्मारक और महलों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहां सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाली चीज है यहां के किले।

Kajal Sharma
Published on: 18 March 2023 6:30 AM GMT (Updated on: 17 March 2023 11:49 PM GMT)
Famous Tourist Places Madhya Pradesh: बेहद खूबसूरत हैं मध्य प्रदेश में स्थित यह किले, जिनसे जुड़े हैं कई इतिहास
X
Madhya Pradesh Image- Social media

Famous Tourist Places Madhya Pradesh: अपनी ऐतिहासिक इमारतों में सुंदर इतिहास के लिए जाना जाने वाले मध्य प्रदेश में कई खूबसूरत जगह हैं। यह राज्य कई सुंदर मंदिर, स्मारक और महलों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहां सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाली चीज है यहां के किले। मध्य प्रदेश में बसे इन सुंदर किलों को देखने देश-विदेश के लोग यहां आते हैं। यह राज्य देश के केंद्र में स्थित है जिस वजह से इसे देश का दिल भी कहा जाता है। यहां आने वाले हर पर्यटक यहां के इतिहास से काफी आकर्षित होते हैं। यही कारण है मध्य-प्रदेश का हर किला अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है।

मध्य प्रदेश के मुख्य किले

ग्वालियर के किला

एक पहाड़ी पर स्थित ग्वालियर का किला प्रदेश की सबसे प्रमुख जगहों में गिना जाता है। जोकि 8वीं शताब्दी में स्थापितकिया गया था। यह न सिर्फ मध्य प्रदेश में बल्कि पूर देश में सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण किला है। जिस वजह से इसे जिब्राल्टर” भी कहा जाता है। इतिहास प्रेमियों के लिए यह काफी खूबसूरत और आकर्षक जगह हैं। इस किले में मंदिर, महल, पानी के टैंक, कर्ण जैसी संरचनाएं हैं, जो लोगों को आकर्षित करती है।

किले की एंट्री फीस: 75 रूपये

विदेशी पर्यटकों के लिए: 250 रूपये

घूमने का समय: सुबह 6.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक

ओरछा किला – Orchha Fort

बेतवा नदी के पास स्थित बेहद प्रसिद्ध किला है ओरछा किला। जोकि 16वीं शताब्दी में बुंदेला राजवंश के राजा रुद्र प्रताप सिंह ने बनवाया था। इस किले में राजा महल है, जो लोगों के मुख्य आकर्षण की मुख्य केंद्र माना जाता है। इसके अलावा इस किले में शीश महल, फूल बाग, के साथ-साथ कई आकर्षक चीजें हैं, जो इस सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करते है।

किले की एंट्री फीस: 10 रूपये

विदेशी पर्यटकों के लिए: 250 रूपये

घूमने का समय: सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक

दतिया का किला – Datia Fort

प्रदेश की सीमा पर स्थित दतिया का किला काफी लोकप्रिय जगह है, जहां हर साल लाखों लोग आते हैं। जिसे दतिया महल या दतिया पैलेस के नाम से भी जाना जाता है। यह ऐतिहासिक महल है जिसे खास तौर पर राजा बीर सिंह देव ने मुगल सम्राट जहांगीर के स्वागत में बनवाया था। कहा जाता है कि यह महल राजा बीर सिंह देव और मुगल सम्राट जहांगीर की दोस्ती का गवाह है।

किले की एंट्री फीस: फ्री

घूमने का समय: सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक

चंदेरी का किला – Chanderi Fort

मध्य प्रदेश का यह किला भी बेतवा नदी पर ही स्थित है, इस ऐतिहासिक किले को देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। प्रदेश का यह सुंदर और आकर्षक किला हरे-भरे जंगलों, शांत झीलों और कई स्मारकों के बीच स्थित है। इस किले में एक खूनी दरवाजा भी है जो किले के प्रवेश द्वार की रक्षा करने के लिए बनवाया गया था। पहाड़ियों पर स्थित यह किला कई सुंदर परिदृश्यों के लिए फेमस है।

किले की एंट्री फीस: फ्री

घूमने का समय: सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक

मांडू का किला – Mandu Fort

अमर प्रेम का प्रतीक मांडू का किला काफी अच्छी जगह है, जो कि मध्य प्रदेश के मांडव क्षेत्र में स्थित है। यह किला बेहद ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माना जाता है जो कि एक जहाज के आकार का है। पहले के समय में दो तालाबों के बीच बनवाए गए इस किले में 1406-1435 तक इस्लामिक सुल्तान होशंगशाह ने शासन किया था। यह किला ऐतिहासिक महत्व से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। नर्मदा नदी के किनारे बसे होने की वजह से यह लोगों को और भी आकर्ष्त करता है

किले की एंट्री फीस: 5 रूपये

विदेशी पर्यटकों के लिए: 100 रूपये

घूमने का समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story