×

Fatehpur Sikri Panch Mahal: फतेहपुर का शान बढ़ाता है शहर में स्थित यह पंच महल, जानिए इसका इतिहास

Fatehpur Sikri Panch Mahal: सीकरी किले परिसर के अंदर जोधाबाई के महल में पांच मंजिला वास्तुशिल्प स्मारक के रूप में जाना जाता है। यह शहर की बेहद ही शानदार स्मारक है जो वास्तुशिल्प का उदाहरण है।

Kajal Sharma
Published on: 30 May 2023 7:36 PM GMT
Fatehpur Sikri Panch Mahal: फतेहपुर का शान बढ़ाता है शहर में स्थित यह पंच महल, जानिए इसका इतिहास
X
Fatehpur Sikri Panch Mahal (Image Description)

Fatehpur Sikri Panch Mahal History: फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन से करीब 1 किमी की दूरी पर पंच महल स्थित है। जो सीकरी किले परिसर के अंदर जोधाबाई के महल में पांच मंजिला वास्तुशिल्प स्मारक के रूप में जाना जाता है। यह शहर की बेहद ही शानदार स्मारक है जो वास्तुशिल्प का उदाहरण है। जिसे देखने के लिए देश-विदेश के लोग इस जगह पर घूमने के लिए आते हैं। अपनी अलग खूबसूरती और छाप के लिए जानी जाने वाली इस जगह पर लोगों को कई ऐतिहासिक चीजे देखने के लिए मिलती है।

शानदार है यह पंच महल

किसने बनवाया था पंच महल

फतेहपुर सीकरी में स्थित इस पंच महल का निर्माण सम्राट अकबर द्वारा करवाया गया था। जिसे मुख्य रूप से रानियों और दरबार की अन्य महिलाओं द्वारा मनोरंजन और आनंद महल के रूप में उपयोग किया जाता था। इसे बडगीर या पवन मीनार के नाम से भी जाना जाता है। यह स्तंभित मंडप लाल बलुआ पत्थर से बना गया है जिसमें पांच मंडप हैं, जिनमें से प्रत्येक सीढ़ियों की उड़ान से अगली मंजिल से जुड़ा हुआ है। इस इमारत का भूतल 84 खंभों से बना हुआ है जो इस पूरी संरचना को सहारा देने का कान करता है।

अपना आकार बदलते हैं मंडप

इस पंच महल में 5 मंडप बनवाए गए हैं, इन सबका अलग-अलग आकार भी है। कहते हैं कि जैसे ही कोई पंच महल पर चढ़ता है तो मंडपों का आकार छोटा हो जाता है और ऊपरी मंजिल को सहारा देने वाले स्तंभों की संख्या भी कम हो जाती है। पहली मंजिल पर 56 खंभे, दूसरी मंजिल पर 20, तीसरी मंजिल पर 12 और चौथी मंजिल पर 4 खंभे हैं।

मंजिल पर बना है गुंबद

इस पांच मंजिस की इमारत के शीर्ष मंजिल में एक एकल गुंबद है जिसके शीर्ष पर पुष्प आकृतियां हैं। सभी स्तंभों में नक्काशीदार कोष्ठक हैं जो हिंदू और जैन तत्वों के साथ-साथ फ़ारसी वास्तुकला को प्रदर्शित करते हैं। शुरुआत में खंभों के बीच एक जाली थी, जो शाही महिलाओं के लिए परदे का काम करती थी। जिससे वे छत पर बैठकर हवा का आनंद ले सकती थीं और फतेहपुर सीकरी का दृश्य देखती थीं।

फतेहपुर का टिकट प्राइस और टाइमिंग

इस पंच महल में भारतीयों के लिए 20 रुपये और विदेशियों के लिए 260 रुपये टिकट प्राइस है। पंच महल में एंट्री टाइम सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक का है, और शुक्रवार को यह बंद रहता है।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story