×

Famous Dhaba on Trip Routes: इन रास्तों पर पड़ते हैं भारत के सबसे फेमस ढाबे, आप जाएं तो एक बार जरूर करें TRY

Famous Dhaba on Trip Routes: यहां एक जगह से दूसरी जगह पर जाने के लिए काफी बड़ा रूट पड़ता है। इसलिए रास्ते में थोड़ा आराम और खाने के लिए कई ढाबे भी बने होते हैं।

Kajal Sharma
Published on: 22 May 2023 5:02 PM GMT
Famous Dhaba on Trip Routes: इन रास्तों पर पड़ते हैं भारत के सबसे फेमस ढाबे, आप जाएं तो एक बार जरूर करें TRY
X
India Famous Dhaba on Trip Routes (Image- Social media)

India Famous Dhaba on Trip Routes: भारत में कई ऐसी टूरिस्ट प्लेस जहां पर जाना अक्सर लोगों को काफी पसंद आता है। इन जगहों पर लोग देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी भारी मात्रा में लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां एक जगह से दूसरी जगह पर जाने के लिए काफी बड़ा रूट पड़ता है। इसलिए रास्ते में थोड़ा आराम और खाने के लिए कई ढाबे भी बने होते हैं। इस आर्टिकल में आपको इंडिया के ऐसे ही कुछ शानदार ढाबों के बारे में बताया गया है जो अलग-अलग रूट पर पड़ते हैं, लेकिन काफी फेमस हैं।

इंडिया में बेस्ट और फेमस ढाबा

मुंबई-पूणे रोड पर सनी दा ढाबा (Sunny da Dhaba)

मुंबई से पूणे की ओर जाने वाले रोड पर स्थित यह ढाबा काफी शानदार है। जोकि लोनावला में स्थित है। सनी दा ढाबा पर रुके बिना आपका मुंबई से पूणे तक जाने वाला आपका यह रास्ता अधूरा ही रहता है। यहां पर आपको आसानी से हर तरह का खाना मिल जाता है। यह सबसे लोकप्रिय ढाबों में से एक है। सनी दा ढाबा में यात्रियों की सबसे पसंदीदा डिश पनीर बटर मसाला और चिकन टिक्का मसाला है।

मनाली-लेह रोड पर चंद्रा का ढाबा (Chandra ka Dhaba)

चाचा-चाची का ढाबा के नाम से मशहूर यह ढाबा बटाल में स्थित है। यहां पूर्ण भोजन की अपेक्षा न करें, क्योंकि यह उस तरह का ढाबा नहीं है। यह एक साधारण सड़क के किनारे पर लगा शानदार भोजनालय है जिसे एक बूढ़े जोड़े द्वारा चलाया जाता है। जिन्हें यात्री प्यार से चाचा और चाची कहते हैं। वे पिछले 45 सालों से अपना छोटा सा ढाबा चला रहे हैं। चाहे चाय का प्याला हो या राजमा-चावल का साधारण भोजन, चाचा-चाची के यहां आपको मिल जाएगा।

दिल्ली-नैनीताल रोड पर शिव ढाब (Shiv Dhaba)

दिल्ली-नैनीताल रूट पर पड़ने वाला यह एक बड़ा ढाबा है। अपनी पसंदीदा डिश का स्वाद चखने के लिए आप इस ढाबे पर रुक सकते हैं। यह ढाबा मैन रोड पर ही स्थित है, जो सबसे लोकप्रिय जगहों के तौर पर जाना है। यहां पर काफी साफ-सफाई का ध्यान रखा जाता है, साथ ही सर्विस भी काफी अच्छी मिलती है।

गुवाहाटी-तवांग रोड पर ढाबा एंड डी का समरोह (DHABA End Dee’s Samaroh)

यदि आप असम में पहली बार रोड ट्रिपिंग कर रहे हैं, तो तेजपुर से तवांग की ओर जाने वाली रोड पर स्थित यह ढाबा एंड डी का समारोह आपके लिए सबसे अच्छा है। प्रामाणिक और पारंपरिक असमिया भोजन, विशेष रूप से बतख करी यहां काफी पसंद की जाती है। यहां आपको स्वादिष्ट मांसाहारी और शाकाहारी दोनों तरह का खाना मिल जाता है।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story