×

Kanpur Famous Chaat: इस चाट को बेहद चाव से खाते हैं लोग, ऐसे होती है बनकर तैयार

Kanpur Famous Chaat Corner: कानपुर में आपको एक ऐसी चाट खाने को भी मिलेगी जिसे चाव से खाते हैं लोग। आइये जानते हैं ऐसा क्यों।

Shweta Shrivastava
Published on: 29 Aug 2023 12:53 PM GMT
Kanpur Famous Chaat: इस चाट को बेहद चाव से खाते हैं लोग, ऐसे होती है बनकर तैयार
X
Kanpur Famous Chaat Corner (Image Credit-Social Media)

Kanpur Famous Chaat Corner: ये एक बेहतरीन भारतीय स्ट्रीट फूड है, जो उत्तर भारत के तीखे मसालेदार स्नैक्स का एक मिश्रण होता है। जिसे यहाँ अल्लू चाट या टिक्की के नाम से जाना जाता है। लेकिन आपको ये डिश अलग अलग जगहों पर अलग अलग स्वाद के साथ मिल जाएगी। कहीं ये चटपटी तो कहीं तीखी चटनी के साथ लोग इसे खूब मज़े से खाते हैं। इसके सतह ही मटर की चाट को भी लोग नींबू के साथ खाना पसंद करते हैं। वैसे इस डिश को आलू, कुरकुरी तली हुई ब्रेड, सोहाल, छोले या चने और खुशबूदार मसालों से बनाया जाता है। वहीँ कानपुर में आपको एक ऐसी चाट खाने को भी मिलेगी जिसे लोग घिनोनी चाट कहते हैं। आइये जानते हैं ऐसा क्यों।

इस चाट को बेहद चाव से खाते हैं लोग

चाट का हिंदी में अर्थ होता है "खाते समय अपनी उंगलियाँ चाटना"। वहीँ उत्तर प्रदेश के शहर कानपुर में आपको आज हम एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ लोगों की भारी भीड़ रहती हैं साथ ही इसे घिनोनी चाट कहा जाता है। लेकिन आखिर इसका नाम ऐसा क्यों रखा गया। दरअसल इस चाट को काफी मसलकर तैयार किया जाता है सो इसके लिए हांथों से अच्छे से सोहाल को तोड़कर डाला जाता है। लेकिन बावजूद इसके लोगों को ये खासी पसंद आती है।

इसे मीठी चटनी और दही के साथ दिया जाता है और कुछ लोगों के कहने पर इसमें हरी चटनी को भी डाला जा सकता है। फिलहाल आपको बता दें कि ये आपको कानपुर में नॉवेल्टी टॉकीज़ के सामने लाटूश रोड भी मिल जायेगा। जहाँ आप भी जाकर यहां की चाट का लुफ्त उठा सकते हैं।

इसमें हरे आलू भी डाले जाते हैं जिससे इसका स्वाद दो गुना हो जाता है।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story