×

Lucknow Famous Kulhad Chai: सबसे टेस्टी लखनऊ की कुल्हड़ चाय, आइये जाने फेमस दुकानों के बारे में

Lucknow Famous Kulhad Chai: ईको फ्रेंडली कुल्हड़ की चाय स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। चाय के साथ ही कुल्हड़ की सौंधी खुसबू मन को उल्लसित और खुशाल कर देती है। आइये जानते है कुल्हड़ चाय के लिए लखनऊवासियों के बीच फेमस चाय कैफ़े और चाय की इन दुकानों के बारे में।

Vertika Sonakia
Published on: 13 July 2023 1:32 PM GMT
Lucknow Famous Kulhad Chai: सबसे टेस्टी लखनऊ की कुल्हड़ चाय, आइये जाने फेमस दुकानों के बारे में
X
Lucknow Famous Kulhad Chai (Photo - Social Media)

Lucknow Famous Kulhad Chai: कुल्हड़ जिनका पुराने ज़माने में गांव के सभी घरो में प्रयोग होता था आज शहरों में भी अधिक डिमांड में है। चाय के शौक़ीन टपरी और चाय की दुकानों पर जाकर एक खुशनुमा अंदाज़ में दुकानदार से कहते है "भैया एक कुल्हड़ की चाय देना, साथ में एक बंद मक्खन भी लगा देना। " कुल्हड़ की चाय और बंद मक्खन अमूमन हर दूसरे आदमी की पसंद और सुबह का नाश्ता बन गया है। गर्मी का मौसम हो या बरसात और सर्दी सभी मौसम में सुबह की कुल्हड़ चाय मिल जाए तो उसके मज़े ही अलग है। नवाबो की नगरी लखनऊ में लोगों के नवाबी शौक देखने को मिलेंगे। वैसे ही यहाँ के लोग कप या प्लास्टिक गिलास में नहीं बल्कि कुल्हड़ में चाय पीना पसंद करते है। चाय की टपरी या दुकान के पास खड़े होकर सुबह की कुल्हड़ चाय और दोस्तों के साथ गपशप के शौक है लखनऊवासियों के।

यह ईको फ्रेंडली कुल्हड़ की चाय स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। चाय के साथ ही कुल्हड़ की सौंधी खुसबू मन को उल्लसित और खुशाल कर देती है। कुल्हड़ कही इतनी प्रसिद्द है लखनऊ के लोगों के बीक कि कुल्हड़ और चाय के नाम से यहाँ के चाय के शौकीनों ने कैफ़े ही खोल दिए है। आइये जानते है कुल्हड़ चाय के लिए लखनऊवासियों के बीच फेमस चाय कैफ़े और चाय की इन दुकानों के बारे में।

1) शर्मा चाय, लालबाग़: शर्मा चाय लखनऊ की एक बहुत प्रसिद्द चाय की दूकान है जो सालो पुरानी है। यहाँ की चाय लखनऊ के हर व्यक्ति की पसंद है। आप पक्के लखनऊ वासी नहीं कहलाओगे अगर आपने यहाँ की फेमस कुल्हड़ की चाय और बंद मक्खन नहीं खाया।सुबह के सुहाने मौसम में दोस्तों के साथ घूमना हो और कुल्हड़ छाए के मज़े लेने हो तो सभी लखनऊवासियों की पहली पसंद शर्मा चाय है। इस दुकान में आपको विभिन्न प्रकार की चाय उपलब्ध होती है, जैसे कि मसाला चाय, अदरकी चाय, इलायची चाय। किसी भी चाय को आप कुल्हड़ में पी कर उसका स्वाद बढ़ा सकते है।

2) चायवाला डॉट कॉम: चायवाला डॉट कॉम जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमती नगर के पास एक दुकान है। यहाँ की कुल्हड़ चाय सभी की पसंद है। इसके दाम भले ही थोड़े अधिक हो लेकिन इसकी चाय सभी की पसंद है और आपके दिल को लुभा देगी।

3) चाय कुल्हड़ कैफ़े: चाय कुल्हड़ कैफे लखनऊ में एक प्रसिद्ध आपूर्ति स्थान है जहां परंपरागत तरीके से बनाई गई चाय को कुल्हड़ में परोसा जाता है। यह एक आरामदायक और सामान्यतः सामुदायिक स्थान होता है, जहां लोग चाय का आनंद लेने आते हैं।
चाय कुल्हड़ कैफे अपने विशेष कुल्हड़ चाय से प्रसिद्ध हैं। इन कैफे में कुल्हड़ चाय को असली मिट्टी के कुल्हड़ में परोसा जाता है, जो चाय को विशेष स्वाद और गंध प्रदान करता है। इसके साथ ही, कुल्हड़ में चाय पीने का आनंद एक अलग अनुभव होता है। चाय कुल्हड़ कैफे में आपको विभिन्न प्रकार की चाय उपलब्ध होती है, जैसे कि मसाला चाय, अदरक चाय, इलायची चाय आदि।

4) बन मक्खन चाय: बन मक्खन चाय के आपको लखनऊ में कई ब्रांचेज मिलेगी। इसके नाम से ही पता चलता है की यह कैफ़े कही और मुख्यता कुल्हड़ चाय के लिए प्रसिद्द है। यहाँ पर बैठकर दोस्तों के साथ एक सुहाने मौसम में कुल्हड़ चाय और साथ में बन मक्खन खाने का एक अलग ही मज़ा है।

5) मनसा चाय: लखनऊ के फेमस आशियाना इलाके में स्स्थित यह दुकान कुल्हड़ चाय के प्रेमियों की ख़ास पसंद है। सुबहब के वक्त चाय पीने के लिए आपको यहाँ इंतज़ार करना पड़ेगा क्यूंकि यहाँ चाय प्रेमियों के आपको भीड़ देखने को मिलेगी। चाय के साथ ही चाय पिलाने वाले दुकांतर का एक खुशनुमा अंदाज़ भी दिखेगा।

कुल्हड़ चाय पीने के लाभ

1) प्राकृतिकता और पर्यावरण संरक्षण: कुल्हड़ चाय पाने के लिए मिट्टी के कुल्हड़ का उपयोग होता है, जो प्राकृतिकता का प्रतीक है। कुल्हड़ का उपयोग करने से प्लास्टिक और सिल्वरवेयर के उपयोग की जरूरत नहीं पड़ती है, जिससे पर्यावरण की संरक्षा होती है।

2) स्वास्थ्यवर्धक गुण: कुल्हड़ में चाय पीने से गर्मी के मौसम में शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है और शरीर को ठंडक प्रदान करता है। कुल्हड़ की मिट्टी चाय में कुछ मिनटों तक रहती है, जिससे चाय में खास रस और गंध आती है।

3) विशेष आनंद: कुल्हड़ चाय का स्वाद अनुभव करना एक अलग आनंद होता है। इसमें चाय की गरमी, मिट्टी का छूना और विशेष अरोमा शामिल होता है, जिससे चाय का स्वाद और मज़ा बढ़ जाता है।

4) सामाजिक संपर्क: कुल्हड़ चाय खास तौर पर गलियों और चौकों में बिक्री की जाती है, जहां लोग बैठकर चाय का आनंद लेते हैं। इससे सामाजिक संपर्क बढ़ता है और लोग एक-दूसरे के साथ बातचीत करते हैं।

5) स्थानीय व्यापार को बढ़ावा: कुल्हड़ चाय की खासियत के कारण इसे लोग पसंद करते हैं और इसका स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलता है। कुल्हड़ चाय के बिक्री कर्मियों को और चाय के निर्माताओं को आर्थिक रूप से लाभ मिलता है।

Vertika Sonakia

Vertika Sonakia

Next Story