×

Manali Packages From New Delhi: दिल्ली से मनाली जाने का कर रहे हैं प्लान तो यहां से जानें सफर से ठहरने तक की सारी व्यवस्था

Manali Packages From New Delhi: मनाली की हसीन वादियां मानो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यही कारण है कि यहां आना लोगों को काफी पसंद आता है। यहां लोग अपने परिवार के साथ भी आते हैं, तो वहीं कई लोग यहां अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने के लिए आते हैं।

Kajal Sharma
Published on: 11 April 2023 11:36 AM GMT
Manali Packages From New Delhi: दिल्ली से मनाली जाने का कर रहे हैं प्लान तो यहां से जानें सफर से ठहरने तक की सारी व्यवस्था
X
Manali Packages From New Delhi (Image- Social media)

Manali Packages From New Delhi: मनाली हिमाचल का सबसे पॉप्युलर हिल स्टेशन है जहां हर साल लाखों सैलानी घूमने जाते हैं। यहां के सुंदर नजारें और प्राकृतिक दृश्य लोगों को अपना दिवाना बना लेते हैं, तो वहीं मनाली की हसीन वादियां मानो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यही कारण है कि यहां आना लोगों को काफी पसंद आता है। यहां लोग अपने परिवार के साथ भी आते हैं, तो वहीं कई लोग यहां अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने के लिए आते हैं। दिल्ली से भी हर साल हजारों लोग मनाली का रुख करते हैं। लेकिन किसी ट्रिप पर जाने से पहले कई तरह के सवाल मन उठते हैं, जैसे- किस तरह पहुंचे, कहां घूमें, कहां ठहरे, अच्छा होटल कौन-सा होगा? यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आते हैं। लेकिन अगर आप दिल्ली से मनाली जा रहे हैं तो इस आर्टिकल में आपको हर सवाल का जवाब मिल जाएगा।

दिल्ली से मनाली तक फंटास्टिक ट्रिप

किस तरह पहुंचे मनाली

दिल्ली से मनाली जाने के लिए कई तरह के तरीके और रास्ते हैं, जिनसे आप आसानी से इस जगह पर पहुंच सकते हैं। दिल्ली से मनाली तक कई ट्रेने भी हैं, तो कई तरह बसें भी आपका यह सफर आसान करती है। हवाई जहाज की सहायता से यह सफर और आसान किया जा सकता हैं। साथ ही अगर आप सड़क मार्ग से मनाली जाना चाह रहे हैं, तो कई सड़क मार्ग भी यह सफर आसान कर देते हैं।

दिल्ली से मनाली तक सड़क मार्ग

अंबाला-चंडीगढ़ मार्ग रूट (Ambala-chandigarh marg route)

इस मार्ग से आप 12 से 13 घंटे में अपना दिल्ली से मनाली तक का सफर पूरा कर सकते हैं। जिसके लिए आपको NH-44 और NH154 का इस्तेमाल करना होता है। दिल्ली को मनाली से जोड़ने वाले इस हाईवे से लोग काफी सफर करते हैं।

दिल्ली से मनाली तक बसें

सिटी लैंड ट्रेवल (City Land Travels)

दिल्ली से मनाली तक का सफर पूरा करने वाली यह बस 13 घंटे 25 मिनट में अपना सफर पूरा कर लेती है। जिसमें आपको 2050 रुपये प्रति व्यक्ति किराया देना होता है, इसके साथ ही इस एसी बस में आपको कई सुविधाएं मिल जाती है।

अभी ट्रेवल (Abhi Travels)

यह एक 41 सीटर बस है जिसमें आपको 1149 रुपये प्रति व्यक्ति किराया देना होता है। यह बस 13 घंटे में अपने दिल्ली से मनाली तक का सफर पूरा कर लेती है। यह स्लीपर बस है जिसमें आप आसानी से अपना सफर पूरा कर सकते हैं।

शुभ यात्री हॉलीडे (Subh Yatri Holidays)

इस बस में आपको 1043 रुपये प्रति व्यक्ति किराया देना होता है, यह बस 14 घंटे में अपना सफर पूरा कर लेती है। यह 41 सीटर बस है जिसमें सोने कि लिए भी व्यवस्था की जा सकती है।

रियो इंडिया ट्रेवल (Reo India Travels)

यह बस मनाली तक जाने के लिए काफी अच्छा साधन मानी जाती है, जिसमें सफर करने के लिए आपको 1147 रुपये प्रति व्यक्ति किराया देना होता है। इस बस 12 घंटे 45 मिनट में अपना सफर पूरा कर लेती है।

डेलटिन ट्रेवल (Deltin Travels)

दिल्ली से मनाली तक जाने वाली यह ट्रेन 13 घंटे में अपना सफर पूरा कर लेती है, जिसके लिए 1660 रुपये प्रति व्यक्ति किराया देना होता है। यह बस फुली एसी और स्लीपर बस है।

दिल्ली से मनाली ट्रेन

12005 कालका शताब्दी

दिल्ली से मनाली तक जाने वाली यह 4 घंटे में अपना सफर पूरा कर लेती है, जिसके लिए आपको 640 रुपये प्रति व्यक्ति किराया देना होता है।

14095 हिमालय क्वीन

5 घंटे 35 मिनट में अपना सफर पूरा करने वाली इस ट्रेन में 755 रुपये प्रति व्यक्ति किराया देना होता है। जिसमें आपको स्लीपर सीट भी मिल जाती है।

12925 पश्चिम एक्सप्रेस

दिल्ली से मनाली जाने वाली यह ट्रेन 5 घंटे 40 मिनट में अपना सफर पूरा कर लेती है। जिसके लिए आपको 755 रुपये प्रति व्यक्ति किराया देना होता है।

12311 Hwh Dli Klk Mail

यह ट्रेन 7 घंटे 5 मिनट में अपना दिल्ली से मनाली तक का सफर पूरा कर लेती है। जिसके लिए आपको 550 रुपये प्रति व्यक्ति किराया देना होता है।

14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस

दिल्ली से मनाली जाने वाली यह ट्रेन 5 घंटे 25 मिनट में अपना सफर पूरा कर लेती है। जिसके लिए आपको 450 रुपये प्रति व्यक्ति किराया देना होता है।

मनाली में सस्ते होटल

वुडस्टोक इन मनाली (Woodstock Inn Manali)

मनाली का यह होटल काफी बड़ा और शानदार है, जो शहर के थ्री स्टार होटल में गिना जाता है। इस होटल में आपको काफी अच्छी सर्विस दी जाती है, जहां आपको फ्री वाई-फाई की सुविधा तो मिलती ही है, इसके साथ ही यहां साफ-सफाई का खास ख्याल रखा जाता है। इस होटल में ठहरने के लिए आपको एक रात का किराया करीब 1500 रुपये दिया जाता है।

पता-Left Bank Aleo, Naggar Rd, Highway, Manali

पूर्णिमा गेस्ट हाउस (Purnima Guest House)

यह शहर का टू स्टार होटल में गिना जाता है, जहां बच्चों को कई तरह की सुविधा दी जाती है। इस होटल में साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाता है, इसके साथ ही फ्री वाई-फाई की सुविधा भी दी जाती है। यहां ठहरने के लिए आपको एक रात का किराया 700 रुपये दिया जाता है।

पता- Manu Temple Rd, Old Manali, Manali, Himachal Pradesh

रॉकवे होस्टल (Rockway Hostel)

रोकवे स्कूल मनाली का काफी बड़ा फेमस होटल है, जहां इस होटल में आपको हर तरह की सुविधा दी जाती है। यहां पर फ्री वाई-फाई के साथ कई अन्य सुविधाएं दी जाती हैं, यहां से आपको खाने की सुविधा भी दी जाती है। जिसके लिए आपको अलग से पेमेंट करना होता है। यहां एक रात रुकने के लिए आपको 848 रुपये तक किराया देना होता है।

पता- 350m on the stairs, Rockway Cottage, Manalsu Riverside, opposite People's Cafe, Old Manali, Himachal Pradesh

विलेज हाउस मनाली (Village House Manali)

विलेज हाउस मनाली मनाली का काफी जाना माना और फेमस होटल है। जहां ठहरने के लिए आपको एक रात का किराया 504 रुपये देना होता है। इस होटल में आपको फ्री वाई-फाई के साथ अन्य कई सुविधाएं दी जाती हैं।

पता- near Hotel Mountain Top, Dhungri Village, Manali, Himachal Pradesh

वूफर मनाली (Whoopers Manali)

यह होटल मनाली के टेंपल रोड पर स्थित है, जहां लोगों को हर तरह की सुविधा काफी असानी से मिल जाती है। इस होटल से आप शहर के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। यहां एक रात रुकने के लिए आपको 602 रुपये तक का किराया देना होता है।

पता- ink chowk, New, Manu Temple Rd, Old Manali, Manali, Himachal Pradesh

बेस्ट हैं मनाली के यह होटल

हिमालय हाइट्स मनाली (Himalayan Heights Manali)

यह होटल शहर के सबसे सुंदर होटलों में गिना जाता है, जहां ठहरने के लिए आपको एक रात का किराया करीब 2,808 रुपये देना होता है। इस होटल में आपको हर तरह की सुविधा काफी आसानी से मिला जाती है।

पता- ADHPL Barrier Hamta Road, Prini, Manali, Himachal Pradesh

स्नो वैली रिजॉर्ट,मनाली (Snow Valley Resorts, Manali)

मनाली का यह रिसॉर्ट काफी शहर के 4 स्टार होटल में गिना जाता है। जहां के सुंदर नजारें आपको आकर्षित करने के लिए काफी है। इस में आपको हर तरह की सुविधा मिल जाता है, वहीं होटल की खिड़की से आप बाहर के सुंदर नज़ारे देख सकते हैं। यहां ठहरने के लिए आपको एक रात का किराया करीब 3,789 रुपये देना होता है।

पता- Log Hut Area, Manali, Himachal Pradesh

एप्पल बड चैलेट (APPLE BUD CHALET)

यह शानदार होटल मनाली के कनयाल रोड पर स्थित है, जहां आपको सुंदर और शानदार नजारे देखने के लिए तो मिलते हैं ही। लेकिन इसके साथ ही आप यहां और भी कई अन्य सुविधा जैसे डिनर, लंच, ब्रेकफास्ट को साथ-साथ जिम आदि की सुविधा भी ले सकते हैं। इस होटल में ठहरने के लिए आपको एक रात का किराया करीब 6300 रुपये देना होता है।

Kanyal road Rangri Manali, Manali, Himachal Pradesh

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story